back to top

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने बताया- ऐसे होगा देश का आर्थिक विकास

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में सतत आर्थिक विकास के लिए भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त होना और सुशासन आवश्यक है। उन्होंने 60वें स्कॉच सम्मेलन के दौरान भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी पांच साल में भारत पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पर्यावरण और सूचना एवं प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने कहा, आर्थिक विकास के लिए भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्ति और सुशासन आवश्यक है। सुशासन अच्छी अर्थव्यवस्था का आधार है। किसी भी प्रकार के सतत आर्थिक विकास के लिए भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्ति और कम मुद्रास्फीति महत्वपूर्ण हैं। अब तीन-चार प्रतिशत की कम मुद्रास्फीति वास्तविक विकास को दिखाती है।

 

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पांच अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। कमजोर नीति से सतत विकास कभी नहीं हो सकता, जबकि निर्णायक नेतृत्व अर्थव्यवस्था को वास्तविक संबल और गति प्रदान करता है। यह नेतृत्व नरेंद्र मोदी प्रदान कर रहे हैं जिसे दुनिया भी देख सकती है। उन्होंने मोदी सरकार के सुशासन का उदाहरण देते हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पहल का जिक्र किया और कहा कि यह सहकारी संघवाद का वास्तविक उदाहरण है। जावड़ेकर ने कहा, पारदर्शिता लाने और कर अनुपालन को बेहतर बनाने के लिए जीएसटी का क्रांतिकारी कदम उठाया गया। जीएसटी परिषद का गठन किया गया जो कि सहकारी संघवाद का वास्तविक उदाहरण है। विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्री इस परिषद में शामिल थे। स्व. अरुण जेटली के नेतृत्व में इस परिषद में नीति संबंधी निर्णयों को लेकर कोई विवाद नहीं था। मंत्री ने आर्थिक विकास के लिए बुनियादी ढांचागत विकास और कृषि क्षेत्र में विकास पर भी जोर दिया।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...