back to top

मानवीय कृत्यों से जमीन बंजर होती जा रही है: जावड़ेकर

नई दिल्ली: दुनिया की आबादी बढऩे के साथ ज्यादा कृषि योग्य भूमि की जरूरत है लेकिन मानवीय कृत्यों से जमीन के कई हिस्से बंजर होते जा रहे हैं। यह बात शुक्रवार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कही। यूनाईटेड नेशन्स कन्वेंशन टू कम्बैट डिसर्टिफिकेशन (यूएनसीसीडी) के कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी-14) की सितम्बर में होने वाली बैठक से पहले इसके लिए वेबसाइट की शुरुआत करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि भारत अच्छा मेजबान होगा। मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, दो से 14 सितम्बर 2019 तक भारत यूएनसीसीडी के तहत सीओपी 14 का आयोजन कर रहा है ताकि जमीन के मरूस्थलीकरण को रोका जा सके। इसमें 150 से अधिक देश हिस्सा लेंगे।

 

उन्होंने कहा, दुनिया की आबादी बढ़ रही है। इसलिए हमें कृषि योग्य अधिक भूमि की जरूरत होगी लेकिन मानवीय कृत्यों के कारण भूमि के कई हिस्से बंजर हो गए हैं। हमें इन्हें उपजाऊ बनाना है। कई देशों के नेता इस मुद्दे पर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, हमने सीओपी 14 पर वेबसाइट की शुरुआत की है। यह महत्वपूर्ण कदम होगा और भारत के प्रधानमंत्री कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भारत अयोजन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा। सीओपी 14 ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा और पांच हजार से अधिक प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES

नीट-यूजी मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक...

13 जून : उपहार सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी शाम

नयी दिल्ली। वर्ष 1997 में 13 जून का दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का...

PM मोदी बोले – राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में जोर-शोर से काम कर रही है

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...