back to top

कश्मीर पर कांग्रेस में अलग-अलग आवाजें दिशाहीन राजनीति को दिखाती हैं: जावड़ेकर

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे पर कांग्रेस से आ रही अलग-अलग आवाजें निराशा, हताशा और दिशाहीन राजनीति को दिखाती हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम पर मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अनुच्छेद-370 के तहत मिला विशेष दर्जा खत्म करने के फैसले से जम्मू-कश्मीर के लोग खुश हैं। चिदंबरम ने सोमवार को आरोप लगाया था कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा इसलिए खत्म किया, क्योंकि वह मुस्लिम बहुल राज्य है। अगर वह हिंदू बहुल राज्य होता तो भाजपा नीत राजग सरकार यह फैसला नहीं लेती। उनके इस बयान की सत्तारूढ़ दल ने निंदा करते हुए इसे भड़काऊ और गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी करार दिया। जावड़ेकर ने पत्रकारों से कहा, यह कांग्रेस की निराशा, हताशा और दिशाहीन राजनीति है। कर्ण सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मिलिंद देवड़ा, आरपीएन सिंह और अन्य नेता एक बात कह रहे हैं, जबकि चिदंबरम, मणिशंकर अय्यर दूसरी बात कह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भ्रमित है और उसका कभी स्पष्ट रुख नहीं रहा है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और पर्यावरण मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। उन्होंने कहा, मैं यह कहना चाहता हूं कि अनुच्छेद हटने के बाद कश्मीर के लोग प्रगति करेंगे और उन्हें वे अधिकार मिलेंगे जिनसे वे 70 साल से वंचित रखे जा रहे थे। इसलिए वे खुश हैं, जबकि कुछ लोगों ने जम्मू-कश्मीर में अशांति की उम्मीद की थी और इसकी कोशिश भी की थी। उन्होंने कहा, जिस तरह लोगों ने ईद की खुशियां मनाईं और वे बाहर आए, यह प्रदर्शित करता है कि वे खुश हैं। कश्मीर में हालात जल्द सामान्य होंगे, लेकिन कुछ लोग यदि कश्मीर में फलस्तीन देखते हैं, तो यह उनकी नकारात्मक सोच है। चिदंबरम मुद्दे को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं और यह गंदी राजनीति है। जावड़ेकर ने दोहराया कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का अभिन्न अंग है और विधानसभा में उसकी सीटें छोड़ी जाएंगी।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...