back to top

बिहार विधानसभा में राजनीतिक घमासान, विपक्ष ने राजद के भूदेव को चुना अध्यक्ष

पटना। जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता महेश्वर हजारी बुधवार को विपक्ष के बहिष्कार के बीच बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। विपक्ष ने एक दिन पहले बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 के उनके विरोध के दौरान राजग पर प्रतिपक्ष के सदस्यों की आवाज का दबाने का आरोप लगाया गया था। हजारी को, सदन में विपक्षी सदस्यों की गैरहाजरी के बीच, ध्वनि मत से उपाध्यक्ष चुना गया। विपक्षी राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, भाकपा और माकपा के सदस्य सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए और खुले में एक समानंतर सत्र आयोजित किया। इसमें विपक्ष ने राजद के भूदेव चौधरी को अध्यक्ष चुना।

चौधरी ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दायर किया था लेकिन न उन्होंने और न ही विपक्षी विधायकों ने उपाध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा लिया। इससे पहले, विपक्षी विधायकों ने बुधवार को बजट सत्र के अंतिम दिन विधानसभा के मुख्य भवन के बाहर प्रदर्शन किया, जहां वे तख्तियां लिए खड़े थे और उन्होंने एक दिन पहले की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। महागठबंधन बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 का विरोध कर रहा है जिसे मंगलवार रात को ध्वनिमत से पारित किया गया था।

यह विधेयक बिहार मिलिट्री पुलिस का नाम बदलने का प्रस्ताव करता है, उसे कहीं अधिक शक्तियां देता है जो हवाईअड्डों, नेपाल के साथ लगती सीमा, बोध गया में अंतरराष्ट्रीय रूप से प्रसिद्ध बोधि मंदिर परिसर की सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों की सहायता करती है। पुलिस विधेयक को विधानपरिषद में विपक्षी सदस्यों के बहिष्कार के बीच बुधवार को पारित कर दिया गया। विधानसभा में बोलते हुए, कुमार ने मंगलवार को सदन में हंगामे पर अप्रसन्न्ता व्यक्त की।

मंगलवार को कई बार कार्यवाही बाधित हुई और विपक्षी विधायकों को तब मार्शलों और पुलिस कर्मियों की मदद से बाहर करना पड़ा जब उन्होंने स्पीकर को अपनी सीट पर बैठने से रोकने की कोशिश की। मुख्यमंत्री कुमार ने यह टिप्पणी तब की जब वह उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर हजारी को बधाई दे रहे थे। विपक्ष का कहना है कि विधेयक में प्रावधानों- जैसे तलाशी और गिरफ्तारी से पहले वारंट की आवश्यकता को खत्म करना- का उद्देश्य पुलिस को अनियंत्रित शक्तियां देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, यह आश्चर्यजनक है कि विपक्ष ने भी अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्होंने मतदान में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। शायद उन्हें पता था कि उनके पास संख्या नहीं है, इसलिए उन्होंने कुछ बहाने के तहत बाहर रहना बेहतर समझा।कुमार ने कहा कि विपक्ष को अपने ‘सलाहकारों’ से सावधान रहने की जरूरत है और इससे वह सदन की कार्यवाही में शामिल होने से दूर हो रहा है। हालांकि, विपक्ष ने दोपहर के भोजन के बाद के सत्र का बहिष्कार जारी रखा, जिसे निजी सदस्यों के विधेयकों के लिए निर्धारित किया गया था।

विपक्षी नेताओं ने कहा, विपक्ष के बिना सदन को चलाने का कोई मतलब नहीं है। सरकार ने यदि इस तथ्य को ध्यान में रखा होता तो माननीय सदस्यों को कल अपमान से गुजरना नहीं पड़ता। विपक्षी नेताओं ने कहा, हम मुख्यमंत्री से अपेक्षा करते हैं कि वे उन चोटों को देखे जो शारीरिक और मानसिक दोनों है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...