back to top

दीपिका पादुकोण के घर के बाहर तैनात किए गए पुलिसकर्मी

मुंबई, 24 सितंबर (भाषा) बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेशी से पहले गुरुवार को गोवा से यहां आ सकती हैं, जिसके मद्देनजर उनके घर के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बॉलीवुड और मादक पदार्थों के बीच कथित संबंधों की जांच कर रहे एनसीबी ने पादुकोण को सम्मन भेज शुक्रवार को बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। अधिकारी ने बताया कि दादर थाने की एक टीम को ऐहतियाती तौर पर प्रभादेवी में ब्योमोंडे टावर्स के बाहर तैनात किया गया है, जहां 34 वर्षीय पादुकोण का अपार्टमेंट है।

अधिकारी ने कहा कि इससे पहले पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश को भी पूछताछ के लिए सम्मन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारण का हवाला देते हुए पेशी के लिए समय मांगा है। वह शुक्रवार को पेश नहीं हो सकेंगी। एनसीबी के सूत्रों ने कहा कि प्रकाश की वाट्सऐप चैट में वह बातचीत भी शामिल है, जिसमें उन्होंने ड्रग्स को लेकर डी नामक किसी व्यक्ति से बातचीत की थी। केन्द्रीय एजेंसी पता लगा रही है कि वह व्यक्ति कौन था।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...