back to top

राजधानी में सील किए गए 12 संवेदनशील इलाकों में पुलिस का सख्त पहरा

लखनऊ। राजधानी के उन आठ बड़े और चार छोटे क्षेत्रों को सील कर दिया गया है, जहां कोविड-19 का संक्रमण फैलने की सबसे अधिक आशंका है। इनक इलाकों में आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। गलियां सूनी है सड़के सूनसान है और खौफ की वजह से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने कहा कि राजधानी के सभी संवेदनशील इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यह इलाके 15 अप्रैल तक सील रहेंगे। इन इलाकों की सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी और मीडिया को भी इन इलाकों में जाने की इजाज़त नहीं दी जाएंगी। सुबह से ही इन इलाकों में पुलिस की टीमें गश्त लगा रही हैं और किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान इन इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाएगी। कुछ सफाईकर्मी भी इन इलाकों मे जाएंगे। इलाके को संक्रमण मुक्त करने का काम दमकल विभाग की गाडय़िां करेंगी। राजधानी लखनऊ के संवेदनशील इलाकों में कैंट थाना क्षेत्र में अलीजान मस्जिद के आसपास का क्षेत्र,वजीरगंज थाना क्षेत्र में मोहम्मदी मस्जिद के आसपास का क्षेत्र,कैसरबाग थाना क्षेत्र में फूल बाग मस्जिद के आसपास का इलाका, कैसरबाग थाना क्षेत्र में नजर बाग मस्जिद के आसपास का इलाका,सहादत गंज थाना क्षेत्र में मोहम्मदिया मस्जिद के आसपास का इलाका, तालकटोरा थाना क्षेत्र में पीर मक्का मस्जिद के आसपास का क्षेत्र, हसनगंज थाना क्षेत्र में त्रिवेणी नगर में खजूर वाली मस्जिद के आसपास का इलाका, गुडंबा थाना क्षेत्र में रजौली मस्जिद के आसपास का क्षेत्र,गोमती नगर थाना क्षेत्र में विजय खंड इलाका आंशिक क्षेत्र, इंदिरानगर थाना क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन, मुंशी पुलिया का आंशिक क्षेत्र,खुर्मनगर थाना क्षेत्र में अलीना एनक्लेव का आंशिक क्षेत्र और मडियांव थाना क्षेत्र में आईआईएम पावर हाउस के पास का आंशिक क्षेत्र शामिल है।

उन्होंने बताया कि इनमें आठ बड़े संवेदनशील इलाके शामिल हैं, जो मस्जिद के पाय हैं, जहां तबलीगी जमात के लोग ठहरे थे। जिला प्रशासन के अनुसार इन इलाकों में अवरोधक लगा लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित की गई है। क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा, निजी एजेंसियों के माध्यम से दवाई, दूध, राशन, सब्जी व अन्य सामान दरवाजे तक पहुंचाए जाएंगे,आपातकाल की स्थिति में लोग 112 नंबर पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति शासन के आदेशों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...