back to top

पुलिस ने राजकीय बालिका गृह से गायब 12 बालिकाओं को बरामद किया

छह कर्मचारियों के निलंबन का आदेश

बलिया (उप्र) । पुलिस ने बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव में स्थित राजकीय बालिका गृह से गायब सभी 12 बालिकाओं बरामद कर लिया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर छह कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने बृहस्पतिवार को बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव में स्थित राजकीय बालिका गृह से 20 जुलाई की देर रात्रि 12 बालिकाएं गायब हो गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के दो घंटे के अंदर ही 12 बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी अदिति सिंह ने इस मामले की जांच के लिए बुधवार को एक समिति गठित की थी जिसमें उप जिलाधिकारी सदर व जिला प्रोबेशन अधिकारी शामिल किये गए थे। समिति की जांच में इस मामले में घटना में प्रथम दृष्टया बालिका गृह पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है।

 

 

सरोज के मुताबिक दो महिला होमगार्ड रमावती देवी व लीला देवी, दो पुरुष होमगार्ड हंसराज यादव व छोटे लाल यादव तथा दो विभागीय कर्मचारी राजेश व बीरबल यादव को निलंबित कर विभागीय कार्वाई के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...