back to top

फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव का मामला, हिरासत में दो लोग

सीतापुर(उप्र)। सीतापुर जिले में बिसवां के जलालपुर गांव में एक दरी फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव के कारण सात लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार ने शुक्रवार को भाषा से कहा, बिसवां फैक्ट्री मामले में संचालक सुकेश गुप्ता और सिराजुद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस दल हरदोई और कानपुर जिले में इस मामले में छापे मार रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में सुकेश, सिराजुद्दीन और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

गैस रिसाव की घटना के बारे में पूछने पर कुमार ने कहा कि निकट की एसिड फैक्ट्री का एक टैंकर दरी फैक्ट्री के निकट धोया जा रहा था, संभवत: उसी से गैस लीक हुई। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में मारे गए सात लोगों में पांच लोग एक ही परिवार के हैं और इनमें तीन बच्चे शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रूपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

RELATED ARTICLES

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...