back to top

बिहार चुनाव से पहले 22 अगस्त को गयाजी दौरे पर जाएंगे PM मोदी, परियोजनाओं की शुरूआत और रैली को करेंगे संबोधित

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को गयाजी जिले का दौरा करेंगे और कई परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को यह जानकारी दी। चौधरी ने हाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गयाजी का दौरा किया था। चौधरी वित्त विभाग का भी प्रभार संभालते हैं। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,विकास की सौगात लेकर मोदी जी फिर बिहार आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री 22 अगस्त को गयाजी आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गंगा नदी पर बने बिहार के पहले छह लेन वाले पुल और लगभग।,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। चौधरी ने सोशल मीडिया मंच पर कहा, मैं आप सभी से देश के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी जी को सुनने के लिए गयाजी आने का आग्रह करता हूं। मोदी अप्रैल से बिहार में मोतिहारी, सीवान, मधुबनी और पटना का दौरा कर चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में होने हैं।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...