back to top

पीएम मोदी अयोध्या में करेंगे 15 किलोमीटर लंबा रोड शो, 51 जगहों पर सांस्कृतिक होंगे कार्यक्रम

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या में रोड शो करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री का रोड शो करीब 15 किलोमीटर लंबा होगा जो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27, धर्म पथ, लता मंगेशकर चौक, राम पथ, टेढ़ी बाजार, मोहबरा चौराहा से होते हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन तक जाएगा।

अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने रविवार को बताया, प्रधानमंत्री पहले अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह रोड शो करते हुए सड़क मार्ग से अयोध्या रेलवे स्टेशन जाएंगे, जहां वह वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बाद में वह सड़क मार्ग से हवाई अड्डे लौटेंगे जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया, रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जिस रास्ते से गुजरेंगे, वहां 51 जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 100 से ज्यादा जगहों पर उनपर गुलाब और गेंदे की पंखुडियों बरसाई जाएंगी। साथ ही शंखवादन और स्वस्ति वाचन के बीच साधु-संत प्रधानमंत्री को आशीर्वाद भी देंगे।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री अयोध्या में दो घंटे दोपहर 12 बजे से दो बजे तक रहेंगे। दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली उड़ान 30 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर आएगी। यह विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 10 बजे उड़ान भरेगा। इस उड़ान के आने के बाद मोदी करीब 12 बजे अयोध्या आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, मोदी पांच किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का भी शिलान्यास करेंगे। यह फ्लाईओवर अयोध्या रेलवे स्टेशन को अयोध्या हवाई अड्डे से जोड़ेगा।

उम्मीद है कि मोदी हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। उनका राम मंदिर जाना अभी तय नहीं है क्योंकि मंदिर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बंद रहता है। प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे को देखते हुए 23 दिसंबर से तीन जनवरी तक जिले के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...