back to top

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटेमेला सिरिल रामाफोसा के आमंत्रण पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। ब्रिक्स एक अंतरराष्ट्रीय समूह है, जिसमें चीन, भारत, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। पंद्रहवां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन इस साल 22 से 24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग में आयोजित होगा। दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स का मौजूदा अध्यक्ष है। पीएमओ ने बताया कि मोदी ने रामाफोसा के साथ बृहस्पतिवार को टेलीफोन पर बातचीत की और इसी दौरान दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया तथा उन्हें इसकी तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया और कहा कि वह शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग की अपनी यात्रा के लिए उत्सुक हैं। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति का सकारात्मक आकलन किया, जिसमें 2023 में द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ भी शामिल है। बयान में कहा गया, उन्होंने आपसी हितों के कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएमओ ने कहा, राष्ट्रपति रामाफोसा ने जी-20 की अध्यक्षता के तहत भारत की पहलों को अपना पूरा समर्थन दिया और कहा कि वह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा को लेकर आशान्वित हैं। बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई। बाद में मोदी ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति रामाफोसा से बात करके खुशी हुई। हमारे राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ मनाने के अवसर पर द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की। इस महीने के अंत में जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।

RELATED ARTICLES

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...