back to top

PM मोदी ने मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को दिखाई हरी झंडी,बोले-यह हमारे सभी साझेदारों के लिए लाभकारी है

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास लोकतंत्र की ताकत, जनसांख्यिकी का लाभ और कुशल कार्यबल का एक बहुत बड़ा भंडार है। गुजरात के हंसलपुर विनिर्माण संयंत्र से मारुति सुजुकी के पहले इलेक्टिक वाहन ई-विटारा को मंगलवार को हरी झंडी दिखाने के बाद मोदी ने कहा, यह हमारे सभी साझेदारों के लिए लाभकारी है। भारत में विनिर्मित ई-विटारा को जापान सहित 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य लोगों के साथ, हंसलपुर विनिर्माण संयंत्र, गुजरात से मारुति सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक वाहन ई-विटारा को हरी झंडी दिखाने के समारोह के दौरान।


मोदी ने कहा,आज सुजुकी जापान भारत में विनिर्माण कर रही है और यहां बनाई गई कारों का निर्यात जापान को किया जा रहा है। यह न केवल भारत और जापान के बीच संबंधों की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि देश पर विश्व के विश्वास को भी दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वदेशी हर भारतीय का जीवन मंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा, स्वदेशी की मेरी परिभाषा यह है कि पैसा कोई भी लगाए, लेकिन काम भारतीय करें। मोदी ने कहा, आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। ऐसे समय में किसी भी राज्य को पीछे नहीं रहना चाहिए। हर राज्य को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य लोगों के साथ, हंसलपुर विनिर्माण संयंत्र, गुजरात से मारुति सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक वाहन ई-विटारा को हरी झंडी दिखाने के समारोह में बात करते हुए।

उन्होंने कहा, देश में आने वाले निवेशक यह सोचने पर मजबूर हो जाने चाहिए कि आखिर वह किस राज्य का रुख करें। मैं सभी राज्यों को सुधारों, विकासोन्मुखी नीतियों और सुशासन में प्रतिस्पर्धा करने के लिए आमंत्रित करता हूं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...