back to top

PM मोदी ने अपने 75 वें जन्मदिन पर किया पहले ‘पीएम मित्र पार्क’ का शिलान्यास

धार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम भैंसोला में देश के पहले ‘पीएम मित्र पार्क’ का शिलान्यास किया और ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ तथा ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान की शुरुआत की। लगभग 2,158 एकड़ के भूभाग में विकसित होने वाला यह ‘पीएम मित्र पार्क’ विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित होगा और इसका सबसे बड़ा लाभ प्रदेश के कपास उत्पादकों को मिलेगा, क्योंकि इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो गए और उनके जन्मदिन पर मध्यप्रदेश का यह उनका दूसरा दौरा है। प्रधानमंत्री ने 17 सितंबर, 2022 को नामीबिया से लाए गए जंगली चीतों को राज्य के श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान के एक बाड़े में छोड़ा था। इन चीतों को ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत भारत लाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि ‘पीएम मित्र पार्क’ में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, सौर ऊर्जा संयंत्र, आधुनिक सड़कें आदि जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें श्रमिकों और महिला कर्मचारियों के लिए आवास और सामाजिक सुविधाएं भी होंगी जो इसे केवल औद्योगिक क्षेत्र ही नहीं बल्कि आदर्श औद्योगिक नगर का रूप देती हैं।

उन्होंने कहा कि ‘पीएम मित्र पार्क’ में देश की अग्रणी टेक्सटाइल कंपनियों ने भरोसा जताते हुए अब तक 23 हजार 146 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिये हैं। अधिकारी ने बताया कि यह निवेश उद्योगों की स्थापना के साथ स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि वस्त्र क्षेत्र के बड़े संगठनों और उद्योग समूहों ने यहां निवेश करने की इच्छा जताई है।

उन्होंने कहा,इससे न केवल प्रदेश को औद्योगिक लाभ मिलेगा, बल्कि निर्यात भी बढ़ेगा। धार से तैयार वस्त्र और परिधान अब सीधे वैश्विक बाजार में पहुंचेंगे और जल्दी ही मध्यप्रदेश की पहचान अब टैक्सटाइल-हब के रूप में होने लगेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ धार में पीएम मित्र पार्क के उद्घाटन और विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह के दौरान ।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘5-एफ’ विज़न के अनुरूप यह पार्क ‘फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से फॉरेन की संपूर्ण ‘वैल्यू चैन’ बनायेगा। बयान में कहा गया है, ‘‘किसानों से प्राप्त कच्चा कपास उद्योगों में धागा बनेगा, वहीं से वस्त्र और परिधान तैयार होंगे और यही उत्पाद विदेशों तक जाएंगे। इस तरह पूरी वैल्यू चैन एक ही स्थान पर पूरी होगी। यही इस पार्क की विशिष्टता होगी और अन्य पार्कों के ‍लिये आदर्श बनेगी।

इस बयान के अनुसार, ‘पीएम मित्र पार्क’ से लगभग तीन लाख रोजगार सृजित होंगे, जिसमें एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल होंगे। केंद्र सरकार ने 2021-22 से 2027-28 की अवधि के बीच 4,445 करोड़ रुपये की लागत से सात पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान (पीएम मित्र) पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ धार में पीएम मित्र पार्क के उद्घाटन और विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हुए।

मध्यप्रदेश के अलावा तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री द्वारा शुरु किए गए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान दो अक्टूबर तक जारी रहेंगे। इसके तहत देश भर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

एक बयान में कहा गया इस राष्ट्रव्यापी सघन अभियान का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहन कारी और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यह गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, तपेदिक और सिकल सेल रोग की जांच, शीघ्र पहचान और उपचार लिंकेज को सुदृढ़ बनाएगा, साथ ही प्रसवपूर्व देखभाल, टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, जीवन शैली और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यकलापों के माध्यम से मातृ, शिशु और किशोर स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा।

मध्य प्रदेश के धार में पीएम मित्र पार्क के उद्घाटन और विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इस बयान के मुताबिक स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत चिकित्सा, त्वचा रोग और मनोचिकित्सा सहित विशेषज्ञ सेवाएं मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, केंद्र सरकार के संस्थानों और निजी अस्पतालों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। बयान में कहा गया है कि पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री राज्य की ‘एक बगिया मां के नाम’ पहल के तहत एक महिला स्वयं सहायता समूह की एक लाभार्थी को एक पौधा भेंट करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के धार में पीएम मित्र पार्क के उद्घाटन और विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह के दौरान दिखाई दे रहे हैं।

मध्यप्रदेश में 10,000 से अधिक महिलाएं ‘मां की बगिया’ विकसित करेंगी। महिला समूहों को पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...