back to top

पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी: अब लंदनवासी भी चखेंगे ‘राजा मिर्च’ का तीखापन, नगालैंड से रवाना हुई पहली खेप

नई दिल्ली। बुधवार को पहली बार नागालैंड की ‘राजा मिर्च’ की एक खेप को गुवाहाटी से लंदन निर्यात किया गया। नागालैंड की राजा मिर्च को किंग चिली, भूत जोलोकिया और घोस्ट पेपर भी कहा जाता है। इसे दुनिया की सबसे तीखी मिर्च माना जाता है। वाणिज्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि ऐसा पूर्वोत्तर क्षेत्र के भौगोलिक संकेत (जीआई) संबंधी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। किंग चिली की इस खेप को नागालैंड के पेरेन जिले के तेनिंग से मंगवाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस पर खुशी जाहिर की। पीएम मोदी ने लिखा कि, ‘शानदार खबर। जिन लोगों ने भूत जोलोकिया को खाया है, केवल वही जान सकते हैं कि यह कितनी तीखी होती है।’

 

मालूम हो कि 2021 में एपीडा ने त्रिपुरा के कटहल को लंदन और जर्मनी, असम के नींबू को लंदन, असम के लाल चावल को संयुक्त राज्य अमेरिका और लेटेकु ‘बर्मी ग्रेप’ को दुबई निर्यात करने में मदद की है। एपीडा आगे भी पूर्वोत्तर क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा। तीखापन मापने के मानदंड, स्कोविल हीट यूनिट्स (एसएचयू) के आधार पर राजा मिर्च लगातार दुनिया की सबसे तीखी मिर्च की सूची में शीर्ष पांच में बनी हुई है। राजा मिर्च या किंग चिली सोलानेसी परिवार की शिमला मिर्च की प्रजाति से संबंधित है। इसे गुवाहाटी में एपीडा से सहायता प्राप्त पैकहाउस में पैक किया गया। एपीडा ने नागालैंड राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एनएसएएमबी) की मदद से किंग चिली की निर्यात की खेप का समन्वय किया। इस मिर्च को 2008 में भौगोलिक संकेतक का प्रमाण पत्र मिला था।

RELATED ARTICLES

INDIA गठबंधन की बैठक में 25 दलों का महामंथन… शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, इन पांच मुद्दों पर बनी सहमति

नई दिल्ली। साल 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद देश के सियासी हलकों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार, 8...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया,युवा ग्रैंडमास्टर के साथ शतरंज की एक बाजी भी खेली

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को सोमवार को यहां...

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बोले-अमरनाथ यात्रा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और...

फूलों से सजे हनुमान दरबार में खूब लगे जयकारे, भक्तों ने बांटा प्रसाद

ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, भीषण गर्मी में भी नहीं डिगी आस्थालखनऊ। ज्येष्ठ माह...

रामभक्ति ही राष्ट्रशक्ति का आधार : रामभद्राचार्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्रीलखनऊ। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के...

छठा बड़ा मंगल आज, पवनसुत के जयकारों से गूजेंगे शहर के मंदिर

लखनऊ। आज जेठ माह का छठा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

भोजपुरी गाना ‘हैलो कौन’ ने रचा इतिहास

पॉपुलर गाना 'हैलो कौन' यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 बिलियन) व्यूज के मील के पत्थर को पार कर चुका हैलखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में...

कथक की बारीकियों से रूबरू होंगे बच्चे

मनकामेश्वर वार्ड में 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभलखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण...

राष्ट्रीय कला-शिविर में अभिव्यक्त होंगे अयोध्या के विविध रंग

लखनऊ। भारतीय कला-जगत में ऐसे अवसर विरले ही आते हैं जब देश के विभिन्न सांस्कृतिक भूभागों से आए कलाकार एक ही मंच पर एकत्र...