back to top

पीएम मोदी ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के तरीकों पर मुख्यमंत्रियों के साथ की चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के तरीकों पर शुक्रवार को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे, जो वीडियो लिंक के जरिए हुई।

बैठक शाम चार बजे शुरू हुई और यह खबर लिखे जाने तक जारी थी। सरकार में मौजूद सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के तरीकों पर चर्चा करने के अलावा, राज्यों के क्षमता निर्माण और स्थानीय स्वास्थ अधिकारियों को प्रशिक्षण जैसे मुद्दे भी चर्चा के लिए उठे होंगे।

वीडियो कांफ्रेंस में शरीक होने वालों में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, महाराष्ट्र के उद्घव ठाकरे, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ शामिल हैं। प्रधानमंत्री वायरस को फैलने से रोकने के लिए जन भागीदारी और स्थानीय लोगों के शामिल होने की हिमायत कर रहे हैं।

मोदी ने गुरुवार रात आठ बजे करीब आधे घंटे के राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कोरोना वायरस के चलते पैदा हुए संकट का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, यह जरूरी है कि प्रत्एक भारतीय सतर्क और सावधान रहे। मोदी ने रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लोगों से जनता कर्फ्यू का भी आह्वान किया।

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि इस महामारी से प्रभावित देशों के अध्ययनों से यह खुलासा हुआ है कि यह कुछ दिनों बाद तेजी से फैलने लगा और इस वायरस संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...