back to top

भोपाल में गरजे पीएम मोदी-कांग्रेस पार्टी जंग लगे लोहे की तरह जिसने भ्रष्टाचार, गरीबी की राजनीति को बढ़ावा दिया 

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर नजर रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधा तथा पार्टी की तुलना जंग लगे लोहे से की और कहा कि कांग्रेस को अगर दोबारा मौका मिला तो वह मध्य प्रदेश को बीमारू प्रदेश की श्रेणी में धकेल देगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि घमंडिया गठबंधन में कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने खट्टे मन और मजबूरी से महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया क्योंकि अब उन्हें नारी शक्ति समझ आ गयी है। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो कांग्रेस इस विधेयक से पीछे हट जाएगी जिसमें संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है।

कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन जनसंघ के सह-संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा की प्रदेश में निकाली गई जन आशीर्वाद यात्राओं के औपचारिक समापन के मौके पर किया गया। ये यात्राएं प्रदेश में विभिन्न हिस्सों में हुई थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिला आरक्षण विधेयक का मजबूरी में समर्थन किया और विधेयक केवल इसलिए पारित हो पाया, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। मोदी का मतलब गारंटियों को पूरा करने की गारंटी है।

उन्होंने सत्ता में रहते हुए इस विधेयक को पारित नहीं करने के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की आलोचना भी की। मोदी ने कहा, कांग्रेस एक परिवारवादी पार्टी है जिसका इतिहास करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार और वोट-बैंक तुष्टीकरण का है। कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ वह लोहा है जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है।

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस में ना देखने का सामर्थ्य है, ना देश को समझने का सामर्थ्य है, इसलिए आप देखेंगे कि कांग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का विरोध किया, जबकि आज भारत के यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है, लेकिन कांग्रेस को ये भी पसंद नहीं है।

उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए कांग्रेस नेताओं के लिए  गरीब लोगों का जीवन एक साहसिक पर्यटन और गरीब व्यक्ति का खेत वीडियो शूटिंग और फोटो सत्र की जगह है।

मोदी ने मध्य प्रदेश में बीस वर्ष पूर्व कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश के बीमारू श्रेणी का राज्य होने का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भाज्ञशाली हैं क्योंकि उन्होंने राज्य में केवल भाजपा शासन देखा है, जो भारत के विकास दृष्टिकोण का प्रमुख केंद्र है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए मप्र को भी विकसित करने की जरूरत है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने हित के लिए लोगों को गरीब बनाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि अपने पूर्ववर्ती शासन के दौरान, कांग्रेस ने समृद्ध संसाधनों वाले मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था।

उन्होंने 50 साल पहले कांग्रेस द्वारा गरीबी हटाओ नारे का जिक्र करते हुए करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में भाजपा शासन में देश में 13.5 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आये। मोदी ने कहा, आजादी के बाद अपने लंबे शासन के दौरान कांग्रेस ने मप्र को बीमारू राज्य बना दिया था। अगर उसे मौका मिला तो वह मप्र को फिर से बीमारू राज्य बना देगी।

उन्होंने नए संसद भवन, गुणवत्तापूर्ण सड़कों और आधुनिक स्टेशनों के निर्माण पर भाजपा की आलोचना करने के लिए कांग्रेस की निंदा की। मोदी ने कहा, कांग्रेस नकारात्मकता फैलाती है। उन्हें देश की उपलब्धियां पसंद नहीं हैं। वे देश को 20वीं सदी में वापस ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन वाले राज्यों को करोड़ों रूपये के भ्रष्टाचार से बर्बाद कर दिया।

मोदी के कार्यक्रम स्थल पर मंच पर पहुंचने के बाद, भाजपा की महिला शाखा के सदस्यों के एक समूह ने महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के लिए उन्हें विशाल माला पहनाकर सम्मानित किया।

 

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...