back to top

GBC @ 4.0 में पहुंचे पीएम मोदी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले – नई ऊचाइंयों को छुएगा भारत

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच गए हैं। इस दौरान लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में जो विकास की आधार शिला रखी गई है। उससे हमारा देश पीएम मोदी के तीसरे और चौथे कार्यकाल में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के आने वाले एक हजार साल के लिए आधार शिला रखने का काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है और पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि पहले राजनेताओं की उद्योगपतियों से मुलाकात को संदेह की नजरों से देखा जाता था पर अब देश के उद्योगपति सरकार के साथ मिलकर विकास के नए द्वार खोल रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने परिसर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उप मुख्य्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2023 में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (यूपीजीआईएस 2023) के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की 14000 परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ये परियोजनाएं विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी एवं आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण, आवास एवं रियल एस्टेट, आतिथ्य एवं मनोरंजन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 5000 प्रतिभागी भाग लेंगे, जिनमें प्रसिद्ध उद्योगपति, शीर्ष वैश्विक व भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि, राजदूत व उच्चायुक्त तथा अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...