back to top

प्रधानमंत्री ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय का नया परिसर विश्व धरोहर स्थल प्राचीन नालंदा महाविहार स्थल के करीब है।

विश्वविद्यालय के नये परिसर का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने राजगीर में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल नालंदा महाविहार
का भ्रमण और अवलोकन किया।

नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना पाँचवीं शताब्दी में हुई थी जिसने दुनिया भर से छात्रों को आकर्षित किया। विशेषज्ञों के अनुसार 12 वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों द्वारा नष्ट किए जाने से पहले यह प्राचीन विश्वविद्यालय 800 वर्षों तक फलता – फूलता रहा।

नए विश्वविद्यालय ने 2014 में 14 छात्रों के साथ एक अस्थायी स्थान पर काम करना शुरू किया। विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ।

इस विश्वविद्यालय में भारत के अलावा 17 अन्य देशों आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई, दारुस्सलाम, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, लाओस, मॉरीशस, म्यांमा, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, वियतनाम और थाईलैंड की भागीदारी है। इन देशों ने विश्वविद्यालय के समर्थन में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।

RELATED ARTICLES

बंगाल में जीत के बावजूद राज्यसभा में भाजपा को तत्काल दो-तिहाई बहुमत मिलने की संभावना नहीं

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बावजूद पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को निकट...

केरल में सीटें बढ़ने के बावजूद भाजपा के वोट शेयर में मामूली बढ़ोतरी

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिली, लेकिन उसके वोट शेयर में 2021 के मुकाबले कोई बड़ी बढ़ोतरी दर्ज...

असम चुनाव…भारी जनादेश से उम्मीदें बढ़ीं, भाजपा को मिली नयी राजनीतिक ताकत

गुवाहाटी।असम में मिले भारी जनादेश से उत्साहित भाजपा संभवत: राज्य में हिंदुत्व पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी। हालांकि पर्यवेक्षकों का कहना है कि...

बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा शहर, जगह-जगह लगा भंडारा

ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब लखनऊ। रोशनी से जगमगाते मंदिर व फूलों से सजे हनुमान...

हनुमान जी का सिंदूर से हुआ भव्य श्रृंगार

पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मना पहला बड़ा मंगल लखनऊ। प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में आज पहले बड़े मंगल पर दर्शन...

सोमनाथ यात्रा की सफलता पर मातृशक्तियों की उपस्थिति में हुआ विशाल भंडारा

लेखराज मेट्रो स्टेशन चौराहे पर हुए इस आयोजन में यात्रा में शामिल हुईं मातृशक्तियों ने इस सुखद यात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा की सपना गोयल के...

विजय पैराडाइज परिवार के भंडारे में बांटा प्रसाद

ओ.पी. श्रीवास्तव ने प्रसाद वितरित कियालखनऊ। सामाजिक संस्था विजय पैराडाइज परिवार के तत्वावधान में आज दोपहर पीताम्बरा लॉन विकास नगर लखनऊ में ज्येष्ठ मास...

शिप्रा पाठक ने बड़े मंगल पर 55 हजार हरे पत्तल बांटकर दिया प्लास्टिक मुक्त भविष्य का संदेश

भंडारों में प्लास्टिक की जगह हरे पत्तलों का वितरण गोमती नदी को प्रदूषण से बचाने का लिया संकल्प शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर चलाया जागरूकता...

सीजफायर बेअसर, लेबनान पर इजरायल का हमला, 17 की मौत

सीजफायर कागजी साबित होता दिख रहा है क्योंकि इजरायल और लेबनान के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा। दक्षिण लेबनान पर इजरायल...