back to top

केरल में सीटें बढ़ने के बावजूद भाजपा के वोट शेयर में मामूली बढ़ोतरी

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिली, लेकिन उसके वोट शेयर में 2021 के मुकाबले कोई बड़ी बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। भाजपा के लिए वोट शेयर एक महत्वपूर्ण मानक है, जहां पार्टी ने इस चुनाव में 20 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर राज्य में एक प्रमुख राजनीतिक ताकत बनने का लक्ष्य रखा था।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भाजपा को 2026 के विधानसभा चुनाव में 24,66,178 वोट यानी 11.42 प्रतिशत वोट मिले। इसके मुकाबले 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 11.30 प्रतिशत वोट अर्थात 23,54,468 वोट प्राप्त हुए थे।भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में 16.68 प्रतिशत और 2025 के स्थानीय निकाय चुनावों में 14.6 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस ने अपना वोट शेयर 2021 के 25.12 प्रतिशत (52,33,429 वोट) से बढ़ाकर 2026 में 28.79 प्रतिशत (62,17,918 वोट) कर लिया।

माकपा का वोट शेयर 2021 के 25.38 प्रतिशत (52,88,507 वोट) से घटकर 2026 में 21.77 प्रतिशत (46,00,662 वोट) रह गया। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) 11.01 प्रतिशत वोट शेयर और 23,78,053 वोट के साथ चौथी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।आईयूएमएल 2021 के 8.27 प्रतिशत (17,23,593 वोट) से बढ़त हासिल कर सबसे ज्यादा लाभ पाने वाली पार्टियों में शामिल है।एलडीएफ की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी भाकपा का वोट शेयर 2021 के 7.58 प्रतिशत (15,79,235 वोट) से घटकर 2026 में 6.64 प्रतिशत (14,34,524 वोट) रह गया।इसी तरह एलडीएफ की सहयोगी केरल कांग्रेस (एम) का वोट शेयर 2021 के 3.28 प्रतिशत (6,84,363 वोट) से घटकर 2026 में 2.60 प्रतिशत (5,25,323 वोट) रह गया।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...