back to top

शारीरिक शोषण के आरोप में कैबिनेट मंत्री का गनर गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला का चार साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के गनर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती ने मिर्जापुर के रहने वाले सिपाही और प्रदेश के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और गर्भपात कराये जाने का आरोप लगाया है।

त्रिपाठी के अनुसार, युवती ने तहरीर में कहा है कि सारनाथ के बेनीपुर में किराए पर रहने वाले राय से उसके पिछले चार साल से प्रेम संबंध थे और इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए।त्रिपाठी के मुताबिक, युवती का कहना है कि वह दो साल पहले राय के साथ रहने लगी और इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई लेकिन दोनों बार सिपाही ने उसका गर्भपात करा दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती का आरोप है कि इसी बीच प्रशांत ने अप्रैल माह में गुपचुप तरीके से किसी अन्य महिला से शादी कर ली। त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी सिपाही प्रशांत राय गाजीपुर में तैनात है और दो साल से कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुरक्षा ड्यूटी पर है।उन्होंने बताया कि राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...