back to top

माता मनसा देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, एक की मौत, 30 से ज्यादा घायल

पंचकूला । पंचकूला में मंगलवार तड़के करीब माता मनसा देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की महिंद्रा पिकअप पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 25 से 30 लोग घायल हुए हैं। वाहन में 35 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी श्रद्धालु मंदिर से दर्शन कर जीरकपुर के प्रभात गांव लौट रहे थे। जैसे ही पिकअप पुराने पंचकूला से आगे मोड़ पर पहुंची, चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायल लोगों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर थी, जिन्हें आगे चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति, अमित (17), गौरव (11)।

सेक्टर-32 अस्पताल रेफर: शाम सुंदर (32), विजय (20), रिशु (12), प्रिंस (18)।सेक्टर-6 अस्पताल में उपचाररत: काजल (20), रेणु देवी (20), कंवर पाल (28), अंकुश (15), निर्दोष कुमार (45), धर्मेद्र (35), नीतीश (18), राम कृष्ण (24), अमन कुमार (9), दर्शन (11), शिवम (22), ऋतिक सिंह (8), रूम सिंह (38), रेखा सिंह (40), उमेश (50), पिंटू (27), अमृत (15)। डॉक्टर मनीदर ने बताया कि सभी घायल जीरकपुर के प्रभात गांव के निवासी हैं और कई की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

हादसे के दौरान एक अलग घटना भी हुई। मंदिर मार्ग पर दंडवत करते हुए जा रहे एक युवक को एक कार ने कुचल दिया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल और बढ़ा दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सोनू सेठी की एम्बुलेंस सेवा ने बड़ी भूमिका निभाई। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया और यातायात सुचारु कराने में मदद की। मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं में इस दुर्घटना से गहरा आघात पहुंचा है। प्रभात गांव में मातम का माहौल है। परिजन अस्पतालों में अपनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...