back to top

इंडिया शब्द को भारत करने की याचिका पर 2 जून होगी सुनवाई : न्यायालय

नई दिल्ली। संविधान में संशाोधन कर इंडिया शब्द के स्थान पर भारत या हिन्दुस्तान करने का निर्देश केन्द्र को दिए जाने के लिए दायर याचिका पर उच्चतम न्यायालय दो जून को सुनवाई करेगा। याचिका में दावा किया गया है कि भारत या हिन्दुस्तान शब्द हमारी राष्ट्रीयता के प्रति गौरव का भाव पैदा करते हैं।

इस याचिका पर शुक्रवार को प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई होनी थी लेकिन इसे सूची से हटा दिया गया था। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड नोटिस के अनुसार, इस मामले की सुनवाई अब दो जून को प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी।

याचिका में सरकार को संविधान के अनुच्छेद 1 में संशोधन के लिए उचित कदम उठाते हुए इंडिया शब्द को हटाकर, देश को भारत या हिन्दुस्तान कहने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। यह अनुच्छेद इस गणराज्य के नाम से संबंधित है। यह याचिका दिल्ली के एक निवासी ने दायर की है और दावा किया है कि यह संशोधन इस देश के नागरिकों की, औपनिवेशिक अतीत से मुक्ति सुनिश्चित करेगा।

याचिका में 1948 में संविधान सभा में संविधान के तत्कालीन मसौदे के अनुच्छेद 1 पर हुई चर्चा का हवाला दिया गया है और कहा गया है कि उस समय देश का नाम भारत या हिन्दुस्तान रखने की पुरजोर हिमायत की गई थी। याचिका के अनुसार, यद्यपि यह अंग्रेजी नाम बदलना सांकेतिक लगता हो लेकिन इसे भारत शब्द से बदलना हमारे पूर्वजों के स्वतंत्रता संग्राम को न्यायोचित ठहराएगा। याचिका में कहा गया है कि यह उचित समय है कि देश को उसके मूल और प्रमाणिक नाम भारत से जाना जाए।

RELATED ARTICLES

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...