back to top

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश जारी किए जाने के बाद घरेलू शेयर बाजार में हड़कंप मच गया है। बाजार नियामक ने कंपनी पर व्यापक वित्तीय अनियमितताओं, जांच में सहयोग न करने और अपने राजस्व को 97 से 99 प्रतिशत तक बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद गुरुवार को बाजार खुलते ही राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई और कंपनी का स्टॉक बीएसई पर अपने पिछले बंद 110.15 रुपये की तुलना में 4.99 प्रतिशत टूटकर 104.65 रुपये पर आ गया, जिसके साथ ही इसमें लोअर सर्किट लग गया। गौरतलब है कि सेबी के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वर्ष्णेय ने इन गड़बड़ियों को बेहद गंभीर और अभूतपूर्व बताते हुए निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप को जरूरी माना है। नियामक ने प्रमोटर राजेश मेहता के शेयरों के लेन-देन पर पूरी तरह रोक लगा दी है और कंपनी को नए फॉरेंसिक ऑडिटर की जांच में सहयोग करने तथा 30 दिनों के भीतर सभी लंबित जानकारियां देने का कड़ा निर्देश दिया है।

इस बड़ी नियामकीय कार्रवाई की सीधी आंच देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) पर भी आई है। चूंकि एलआईसी के पास राजेश एक्सपोर्ट्स में लगभग 10 प्रतिशत की बड़ी हिस्सेदारी है, इसलिए इस नकारात्मक खबर से निवेशकों में घबराहट फैल गई और कारोबार के दौरान एलआईसी का शेयर भी करीब 1 प्रतिशत तक गिर गया।

सेबी की जांच में यह बात सामने आई है कि अप्रैल 2020 से मार्च 2024 के बीच कंपनी ने फॉरेंसिक ऑडिटर ‘बीडीओ इंडिया सर्विसेज’ को अपने मूल वित्तीय रिकॉर्ड और लेखा प्रणालियों की पहुंच नहीं दी थी। इसके अलावा सिंगापुर और स्विट्जरलैंड स्थित विदेशी सहायक कंपनियों के जरिए फंड को इस तरह घुमाने का आरोप है जिससे उनके वास्तविक स्रोत को छुपाया जा सके। मार्च 2024 में एक शेयरधारक की शिकायत के बाद शुरू हुई इस जांच ने अब एक बड़ा रूप ले लिया है, जिससे राजेश एक्सपोर्ट्स सहित इसमें बड़ा निवेश रखने वाली एलआईसी के पोर्टफोलियो पर भी दबाव साफ देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...