back to top

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दुबहड़ थाने में बुधवार को आरक्षी मन्नू कुमार की तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र के नगवां गांव निवासी नीरज राम के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(3) (बिना अनुमति के किसी की संपत्ति या घर में किसी अपराध को अंजाम देने या डराने-धमकाने के इरादे से घुसना), 221 (सरकारी काम में बाधा डालना), और 352 (शांति भंग के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि तहरीर में उल्लेख है कि 28 मई को जानकारी मिली कि नीरज ने गत 21 जनवरी को पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) पर चढ़कर आपत्तिजनक वीडियो और रील बनाई गई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोप लगाया गया है कि इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नीरज को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार शामिल हुए एमपी के ऑफ स्पिनर सारांश जैन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के अनुभवी आॅफ स्पिनर सारांश जैन को श्रीलंका में होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को पहली बार भारतीय टेस्ट...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

लंबी कूद में श्रीशंकर और सत्यनाथन, 110 मीटर बाधा दौड़ में शिर्से फाइनल में पहुंचे

ग्लास्गो। भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने के लिए केवल एक ही प्रयास किया तो...