back to top

PET 2025: पहले दिन नौ व्यक्ति दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए, तीन लाख ने छोड़ी परीक्षा

पिकअप भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम से परीक्षा की पल-पल की निगरानी
नौ लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पहले दिन दी पीईटी
12,65,998 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9,64,802 ने दिया टेस्ट
मथुरा में पकड़ा गया उन्नाव का साल्वर
मीरजापुर में कालर के नीचे ब्लूटूथ लगाकर नकल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का पहला दिन शनिवार को शांतिपूर्ण रहा। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 12,65,998 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9,64,802 ने हिस्सा लिया।

तीन लाख अभ्यर्थियों ने पीईटी 2025 परीक्षा नहीं दी। पहले दिन उपस्थिति प्रतिशत 76.21 दर्ज किया गया। पहली पाली में सात और दूसरी पाली में दो व्यक्ति पकड़े गए, जो वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गये। इन सभी के खिलाफ संबंधित थानों में एफआइआर दर्ज कराई गई।

पहले दिन हर पाली में 6,32,999 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 4,80,918 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,52,081 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4,83,884 परीक्षार्थी शामिल हुए और 1,49,115 अनुपस्थित रहे। आयोग के अनुसार, रविवार को भी लगभग 12.50 लाख अभ्यर्थियों की दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए आयोग ने सख्त इंतजाम किए। सभी 48 जिलों में बने 1479 परीक्षा केंद्रों पर 35,249 कैमरे लगाए गए थे। निगरानी के लिए 13,287 बायोमीट्रिक टीम और 11,003 फ्रिस्किंग टीम तैनात की गई। पिकअप भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम से परीक्षा की पल-पल की निगरानी होती रही। अनाधिकृत रूप से प्रतिभाग करने वाले साल्वर की पहचान के लिए आयोग ने एआइ आधारित फेशियल रिकाग्निशन साफ्टवेयर का प्रयोग किया।

मथुरा में पकड़ा गया उन्नाव का साल्वर : मथुरा में शनिवार को साल्वर गैंग ने सेंधमारी कर दी। दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे साल्वर को पकड़ा गया। एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा के दौरान रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल से एक साल्वर पकड़ा गया है। उन्नाव के थाना बिहार के गांव अकवाड़ा के नीतेश को अपने ही गांव के अखिलेश की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। केंद्र पर बायोमेट्रिक हाजिरी से साल्वर की पोल खुल गई। साल्वर जिसके स्थान पर परीक्षा दे रहा था उस परीक्षार्थी पर भी कार्रवाई होगी।

कालर के नीचे ब्लूटूथ लगाकर नकल : मीरजापुर के मिश्री लाल इंटर कालेज कोन में पहली पाली में कालर के नीचे ब्लूटूथ लगाकर नकल करते परीक्षार्थी कुलदीप यादव को कक्ष निरीक्षक उदयकांत दुबे ने शंका होने पर पकड़ा। केंद्र अधीक्षक ने कुलदीप यादव पुत्र फूलचंद्र यादव, नरायनपुर कला, रानीगंज प्रतापगढ़ के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इस दौरान सीसी टीवी कंट्रोल रुम से भी परीक्षा कक्षों की गतिविधियों की जानकारी ली गई।

RELATED ARTICLES

लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, टिश्यू पर ‘BOMB’ लिखकर फैलाई दहशत

लखनऊ। लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की सफाई के दौरान एक टिश्यू पेपर...

राहुल गांधी ने किया कृति सैनन का बचाव, बोले- आजादी के इस्तेमाल के लिए महिलाओं को ट्रोल नहीं करें

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सैनन का बचाव करते हुए कहा...

बीसीसीआई एजीएम की बैठक 18 सितंबर को, अंडमान को सदस्यता और आईपीएल चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार...

रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगे बाजार, डिजाइनर राखी की मांग ज्यादा

लखनऊ। रक्षाबंधन का त्योहार में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधने का इंतजार...

सावन के आखिरी बुधवार पर शिव भक्ति में डूबे भक्त

लखनऊ। सावन मास के आखिरी बुधवार को लखनऊ का पारा इलाका शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। भोर होते ही ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में...

व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27...

शान-ओ-शौकत के साथ निकला ऐतिहासिक मदहे सहाबा जुलूस

लखनऊ। मिलादुन नबी के मुबारक अवसर पर लखनऊ में ऐतिहासिक जुलूस मदहे सहाबा पूरी शान व शौकत के साथ निकाला गया। इस जुलूस में...

रक्षाबंधन पर बहनें दिखेंगी सबसे स्टाइलिश और आकर्षक

लखनऊ। रक्षा बंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार नहीं, बल्कि परिवार के साथ यादगार पल बिताने का भी मौका है। ऐसे...

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओणम और ईद-मिलाद उन नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों...