back to top

परीक्षाएं आयोजित कराने के फैसले के खिलाफ सपा छात्र सभा का प्रदर्शन

लखनऊ। जेईई और एनईईटी परीक्षाओं के आयोजन के फैसले के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) की इकाई समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ के गौतम पल्ली इलाके में प्रदर्शन किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जिससे कई लोग जख्मी हो गए। बाद में पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर इको गार्डन ले गई। इस बीच पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता कोविड-19 के मद्देनजर लागू दिशानिर्देशों को दरकिनार कर प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी, लिहाजा पहले उन्हें समझाने की कोशिश की गई। उनके नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग किया गया। सपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश और देश कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है तथा ऐसे में भाजपा सरकार पूरी तरह मनमानी पर उतारू होकर परीक्षाएं आयोजित कराने पर अड़ी है। इससे छात्रों में बेचैनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य और उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को इसके प्रति संवेदनशील होना चाहिए। छात्रों के साथ जिस तरह बर्ताव किया जा रहा है वह स्वीकार्य नहीं है। चौधरी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच छात्रों की सेहत को दांव पर लगाकर सितंबर में परीक्षाएं आयोजित कराने के फैसले के खिलाफ सपा की लड़ाई जारी है और वह इससे पीछे नहीं हटेगी।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परीक्षाएं आयोजित कराने के फैसले के खिलाफ गत गुरुवार को भी राजधानी लखनऊ में राजभवन के सामने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले दिनों एक खुला पत्र लिखते हुए कोविड-19 महामारी के बीच जेईई और एनईईटी परीक्षाएं आयोजित करवाने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...