back to top

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में मारे गए सहारनपुर के कारीगर के घर पहुंचे जन प्रतिनिधि

सहारनपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को हुए आतंकवादी हमले में मारे गए सहारनपुर के कारीगर सगीर अहमद के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधि उनके घर पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सगीर अहमद (56) को पुलवामा जिले में गोली मारी गई थी और बिहार के बांका जिले के रहने वाले अरविंद कुमार साह (30) को शनिवार शाम को श्रीनगर में ईदगाह के पास पार्क के बाहर गोली मारी गई थी।

क्षेत्रीय सांसद फजलुर रहमान, विधायक संजय गर्ग सहित कई दलों के नेता शनिवार को अहमद के सहारनपुर स्थित निवास पर पहुंचे। क्षेत्रीय पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि सहारनपुर के कुतुबशेर थाने के अन्तर्गत मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन निवासी सगीर अहमद दो वर्ष से जम्मू-कश्मीर की एक फर्म में कारीगर के रूप में काम करते थे।बदर ने बताया कि सगीर अहमद की पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और उनके परिवार में तीन बेटियां तथा तीन बेटे हैं। उन्होंने बताया कि अहमद का शव लाने के लिए उनके परिजन पुलवामा के लिये रवाना हो गये हैं। पार्षद ने बताया कि अहमद को यहीं सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...