back to top

लोगों को कोविड-19 के खिलाफ सभी एहतियात बरतना जारी रखना चाहिए : योगी

गोरखपुर/लखनऊ (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार कोविड-19 के प्रसार को रोकने की कोशिश कर रही है तथा लोगों को इस महामारी के खिलाफ अवश्य ही सभी एहतियात बरतना जारी रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार दिमागी बुखार (इंसेफलाइटिस) से होने वाली मौतों को इस साल 95 प्रतिशत तक नियंत्रित कर पाने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने यहां महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 88वें स्थापना सप्ताह समारोह के उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह कहा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत भी उपस्थित थे। योगी ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र कोविड-19 का प्रसार रोकने की पूरी कोशिश कर रही है।

साथ ही, भविष्य में टीकाकरण के लिए भी तैयारी की जा रही है लेकिन हमें एहतियात बरतना जारी रखना होगा और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के अब तक 5,51,179 मामले सामने आए हैं, जिनमें 7,877 मौतें भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में इंसेफलाइटिस से हौने वाली मौतों के मामलों में कमी आने का श्रेय केंद्र के स्वच्छ भारत अभियान को दिया।

उन्होंने महाराणा प्रताप का उदाहरण दते हुए युवाओं को चुनौतियों के समय मजबूत बने रहने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप का उदाहरण देते हुए युवाओं से लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में सही अनुकरणीय व्यक्ति चुनने की अपील की। योगी ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जंगलों में रहकर घास की रोटियां खाई, लेकिन विदेशी ताकतों के सामने वह नहीं झुके। उन्होंने कहा कि नकारात्मक विचारों वाले व्यक्ति को कभी भी सफलता नहीं मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना महंत दिग्विजय नाथ ने महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेते हुए 88 साल पहले की थी। जनरल रावत ने अपने संबोधन में इस बात का जिक्र किया कि कड़ी मेहनत और टीमवर्क सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में शिक्षक बहुत महत्वपूर्ण हैं और उनकी जगह प्रौद्योगिकी नहीं ले सकती। वहीं, लखनऊ से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार योगी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के साथ भारत की जनता को करीब पांच सौ वर्षों के बाद सांस्कृतिक विजय मिली है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...