back to top

दीपावली मनाने दिल्ली, एनसीआर से लखनऊ आने वालों का होगा कोरोना टेस्ट

लखनऊ। दूसरे प्रदेशों खासकर दिल्ली और एनसीआर से दीपावली त्योहार मनाने राजधानी लखनऊ आने वाले लोगों की कोविड 19 की जांच होगी। इसके लिए शुक्रवार से शहर के सभी बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य विभाग ने 13 मेडिकल टीमें लगाई हैं।

स्वास्थ्य विभाग की यह टीमें बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और हवाई अडडे पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच करेंगी और सभी यात्रियों का मोबाइल नंबर और पता नोट करेंगी। जो लोग संदिग्ध पाए जाएंगे, उनके घर पर जाकर उनकी कोविड जांच की जाएगी। राजधानी लखनऊ में अब तक 66,237 कोविड 19 के रोगी पाए जा चुके है जिनमें से 917 रोगियों की मौत हो चुकी है। राजधानी के मुख्य चिकित्साधिकारी डा संजय भटनागर ने शुक्रवार को भाषा को बताया कि शहर में त्योहार पर संक्रमण फैलने की आशंका है। ऐसे में दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों पर खास नजर रखी जा रही है।

बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। विशेषकर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र :एनसीआर: से त्योहार मनाने के लिए आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा मुंबई से आने वाले यात्री भी स्वास्थ्य विभाग के राडार पर होंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 13 टीमें तैनात की हैं।

इनमें कैसरबाग,चारबाग,आलमबाग, कमता बस अडडा, चारबाग बड़ी लाइन, चारबाग छोटी लाइन, मानक नगर, बादशाह नगर, सिटी स्टेशन, ऐशबाग, गोमती नगर, आलमनगर रेलवे स्टेशनों तथा चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर टीमें तैनात की गई हैं। डा. भटनागर ने बताया कि बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है और यह काम रविवार 15 नवंबर तक चलेगा। गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना का प्रकोप एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है, इसी कारण जिला प्रशासन ने यह सावधानियां बरतने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...