back to top

दिव्यांगजनों को पेंशन समय से उनके बैंक खातों में पहुंचायी जायें

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। दिव्यांगजनों एवं पिछड़ावर्ग के लोगों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुंचायी जाय, जिससे अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। दिव्यांगजनों के हितों के लिए कार्य कर रही संस्थाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ ही अन्य संस्थाओं को दिव्यांगजनों के हितों के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाय। दिव्यांगजनों को पेंशन समय से उनके बैंक खातों में पहुंचायी जाय।

पिछड़े वर्ग के लिए संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत ओ लेवल और सीसीसी सर्टिफिकेट प्राप्त कर रोजगार प्राप्त करने वाले पिछडे वर्ग के युवाओं का डाटा रखा जाए। पिछडेÞ वर्ग के युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर रही संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग भी जाय। यह निर्देश दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने विभागीय अधिकारियों को दिये।

मंत्री नरेन्द्र कश्यप बुधवार को विधानसभा नवीन भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछड़े वर्ग के छात्र व छात्राओं को समय से छात्रवृत्ति मिले, इसके लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाय। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र व छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में संचालित शादी अनुदान योजना के लिए आने वाले आवेदनों को समयबद्ध निस्तारित कर पात्र लोगो योजना का लाभ समय से दिलवाया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को निशुल्क उच्च शिक्षा डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ तथा जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के माध्यम से उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने दोनों विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय से दिव्यांगजनों के लिए दी जा रही सुविधाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय, जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजन उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके। उन्होंने निर्देश दिये कि दिव्यांगजनों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाये। दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन के लिए राज्यस्तर एवं मंडलस्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायें।

अधिक से अधिक जिलों में मोबाईल कोर्ट का आयोजन कर दिव्यांगजनों की समस्याओं का निदान किया जाय। निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाय। बैठक में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन अजीत कुमार, विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण सुनील कुमार चौधरी, निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण भूपेन्द्र एस चौधरी, निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण डॉ. वन्दना वर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...