back to top

PCS-2019 Result : मथुरा के विशाल सारस्वत ने किया टॉप, टॉप 10 में लखनऊ की पूनम समेत चार बेटियां भी शामिल

यूपीपीएससी ने जारी किया परीक्षाफल, प्रयागराज के युगांतर त्रिपाठी दूसरे स्थान पर

प्रयागराज। मथुरा के विशाल सारस्वत ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2019 में टॉप किया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बुधवार शाम पीसीएस-2019 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। मेरिट में दूसरे स्थान पर नैनी, प्रयागराज के युगांतर त्रिपाठी और तीसरे स्थान पर इंदिरा नगर, लखनऊ की पूनम गौतम हैं। पीसीएस के 25 प्रकार के पदों/सेवाओं के लिए उपलब्ध 453 रिक्तियों के मुकाबले 434 पदों पर अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।

पीसीएस के 19 पद योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गए हैं। परीक्षा परिणाम आयोग के सूचना बोर्ड और वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो पद रिक्त रह गए हैं, उनमें सम्मिलित विस्तार सेवा अधिकारी श्रेणी-2 का एक पद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी का एक, जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी-2 ग्रेड-1 के दो पद, लेखा एवं संपरीक्षा अधिकारी के छह पद, विधि अधिकारी लोक निर्माण विभाग के चार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक का एक, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी के दो और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के दो पद शामिल हैं।

खाली रह गए इन पदों को अग्रेनीत कर दिया गया है, ताकि पीसीएस के अगले विज्ञापन में इन्हें शामिल किया जा सके। आयोग ने पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा का परिणाम पिछले साल 24 दिसंबर को घोषित किया था।  इसमें 811 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था। साक्षात्कार इस साल इस साल 28 जनवरी से चार फरवरी तक हुआ था। इंटरव्यू में केवल तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अंतिम रूप से सफल घोषित जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे प्रोविजनल शब्द अंकित हैं, उन्हें निर्धारित समय में वांछित अभिलेख आयोग में प्रस्तुत करने होंगे, अन्यथा उनका चयन/अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। चयन परिणाम उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से उच्च न्यायालय में दाखिल विशेष अपील पर न्यायालय द्वारा पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। परीक्षा परिणाम संबंधी प्राप्तांक और श्रेणीवार/पदवार कटआफ अंक की सूचना जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी। पीसीएस-2019 की टॉप टेन मेरिट में चार बेटियां भी शामिल हैं।

तीसरे स्थान पर रहीं पूनम गौतम के अलावा कांशीराम नगर की प्रियंका कुमारी को पांचवां स्थान, दक्षिण दिल्ली की नीलिमा यादव को आठवां एवं उत्तर पूर्व दिल्ली की विकल्प को दसवां स्थान मिला है। वहीं, मेरिट में मुजफ्फरनगर के कुनाल गौरव चौथे, रतनपुरा मऊ के अभिषेक कुमार सिंह छठवें, बदलापुर जौनपुर के कुंवर सचिन सिंह सातवें और विकास कॉलोनी पांडेयपुर वाराणसी के सिद्धार्थ पाठक नौवें स्थान पर हैं।

RELATED ARTICLES

30 दिन के लिए जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम , 16वीं बार मिली राहत

चंडीगढ़। पंजाब में चुनावों की आहट के साथ ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ...

सोने और चांदी के दामों में आयी बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,300 रुपये से ज्यादा टूटी, जबकि सोना करीब ₹900 सस्ता...

दिल्ली में हुई QUAD देशों की अहम बैठक, होर्मुज को जल्द खोलने और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पुरजोर समर्थन

देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों की एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई है,...

30 दिन के लिए जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम , 16वीं बार मिली राहत

चंडीगढ़। पंजाब में चुनावों की आहट के साथ ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ...

सोने और चांदी के दामों में आयी बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,300 रुपये से ज्यादा टूटी, जबकि सोना करीब ₹900 सस्ता...

दिल्ली में हुई QUAD देशों की अहम बैठक, होर्मुज को जल्द खोलने और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पुरजोर समर्थन

देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों की एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई है,...

खड़गे ने पीएम मोदी से पूछा सवाल…कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला...

दिल्ली-NCR पर महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के दाम 2 रुपये बढ़े, 12 दिनों में 6 रुपये की भारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में रहने वाले आम लोगों और कमर्शियल वाहन चालकों को आज महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...