back to top

जश्नजीवी भाजपाई को सुरक्षा मिलती है, लेकिन पर्यटकों को क्यों नहीं, अखिलेश ने कसा तंज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मंगलवार को सवाल किया कि जश्नजीवी भाजपाई को सुरक्षा मिलती है लेकिन पर्यटकों को सुरक्षा क्यों नहीं मिली। उन्होंने सरकार पर सार्वजनिक सुरक्षा से ज्यादा वीआईपी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

सपा प्रमुख यादव ने मंगलवार को एक्स एक लंबे पोस्ट में कहा पूछता है पहलगाम का पर्यटक…. ख़तरों के बीच मेरी रक्षा करनेवाला कोई वहाँ क्यों नहीं था? सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कथित तौर पर गुजरात के ठग किरण पटेल का नाम लिए बिना सरकार की सुरक्षा नीतियों पर सवाल उठाए। पटेल ने खुद को कथित तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का अधिकारी बताकर सुरक्षा कवर के तहत कश्मीर का दौरा किया था।

सपा प्रमुख ने सवाल किया, कुछ ऐसे व्यक्ति, जो बाद में धोखेबाज निकलते हैं, उन्हें सरकार द्वारा इतनी कड़ी और व्यापक सुरक्षा क्यों दी जाती है? कुछ ऐसे लोगों को सरकार की ओर से चाक-चौबंद सुरक्षा घेरा क्यों दिया जाता है जो बाद में ठग साबित होते हैं? पटेल को पिछले साल मार्च में घाटी की अपनी तीसरी यात्रा पर श्रीनगर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने संवेदनशील क्षेत्रों में व्यक्तियों की पृष्ठभूमि की जांच पर भी संदेह जताया और कहा कि कोई भी व्यक्ति उचित जांच के बिना उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों में प्रवेश कैसे कर सकता है।

उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा, जब जश्नजीवी भाजपाई यहाँ विवादित निजी कार्यक्रम आयोजित करते हैं तो लगभग 250 वीवीआईपी के लिए हजारों सुरक्षाकर्मियों के कई घेरे बना दिये जाते हैं, वह भी उनके निजी कार्यक्रम में, जिनका काम किसी और के शब्दों को स्वर देना है। जिनका स्वयं कोई अस्तित्व नहीं है, जो अदालत तक की अवमानना करते हैं, ऐसे लोगों को सुरक्षा किस आधार पर मिलती है और पर्यटकों को सुरक्षा क्यों नहीं मिली?

यादव का संकेत 22 अप्रैल को हुए हमले से कुछ दिन पहले कश्मीर के गुलमर्ग में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के, कड़ी सुरक्षा में हुए कथित भव्य पारिवारिक कार्यक्रम की ओर था। झारखंड के गोड्डा से सांसद दुबे ने उच्चतम न्यायालय पर भी कथित टिप्पणी की थी जिससे विवाद उठ गया था। सपा प्रमुख यादव ने कहा यह अति गंभीर प्रश्न हैं। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन पर दबाव डालकर उनके बयान भले ही बदलवा दिये जाएं, लेकिन भाजपाई याद रखें कि बयान बदलवाने से सच नहीं बदल जाता है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...