back to top

घायल कांग्रेस प्रवक्ता से जेल में मिला पार्टी प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा रिहाई की मांग किए जाने के अगले दिन पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी प्रवक्ता सदफ जाफर से सोमवार को जेल में मुलाकात की और आरोप लगाया कि पुलिस ने हिंसा कर रहे बलवाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उनके बारे में सूचना देने वाली सदफ को ही पकड़ कर थर्ड डिग्री से भी ज्यादा गंभीर प्रताड़नाएं दीं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी विधानमंडल दल के नेता आराधना मिश्रा ने जेल में सदफ मुलाकात की। लल्लू ने भाषा को बताया कि सदफ ने झेले में पत्थर भरकर लाए 15-20 लड़कों की पुलिस से शिकायत की थी मगर पुलिसकर्मियों ने उन अराजक तत्वों को पकड़ने के बजाय सदफ को ही बुरी तरह मारा-पीटा। उन्होंने बताया कि सदफ संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन के दौरान कौमी तराना ‘सारे जहां से अच्छा’ गा रही थीं तभी अराजक तत्वों ने उन पर पथराव किया।

उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने उन्हीं को पकड़ कर थर्ड डिग्री से भी ज्यादा गंभीर प्रताड़ना दी। लल्लू ने दोहराया कि नए नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पूरी तरह से सरकार द्वारा प्रायोजित थी लिहाजा इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए। मालूम हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कल एक ट्वीट कर सदफ की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उन्हें फौरन रिहा करने की मांग की थी। इस बीच, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि सदफ को गत 19 दिसंबर को लखनऊ में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस के नेताओं ने आज सदफ से मुलाकात की है और वे उनके बारे में बेहतर बता सकते हैं। इससे पहले नाहिद ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था ‘मेरी बहन सदफ को परिवर्तन चौक से गिरफ्तार कर लिया गया है जो कि बिल्कुल गलत है और पुलिस का कायरतापूर्ण कारनामा है। सदफ की गिरफ्तारी के बारे में हमें कुछ नहीं बताया गया। उनके बच्चे और हम सभी बेहद परेशान हैं।’ मालूम हो कि गत 19 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ लखन में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी तथा अनेक लोग घायल हो गए थे।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...