back to top

गरीब कल्याण रोजगार अभियान के लिए पंचायती राज विभाग बना नोडल महकमा

लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा घोषित गरीब कल्याण रोजगार अभियान के लिए उत्तर प्रदेश में पंचायती राज विभाग को नोडल महकमा बनाया गया है। गृह एवं सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को यहां बताया कि आगामी 26 जून को केंद्र सरकार के स्तर पर शुरू किए जाने वाले गरीब कल्याण रोजगार अभियान के लिए पंचायती राज विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए उद्योग विभाग के साथ-साथ कृषि विभाग, दुग्ध विकास विभाग, एमएसएमई विभाग में और एक्सप्रेस वे के निर्माण इत्यादि कार्यों से भी श्रमिकों को रोजगार देने का काम किया जा रहा है। बहुत जल्द इस वृहद कार्यक्रम में लोगों को जोड़ते हुए एक बड़ी योजना के तहत कार्वाई की जाएगी।

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 48,610 ग्राम पंचायतों में 29,48,000 व्यक्ति अपनी गृह पृथक-वास अवधि पूरी कर चुके हैं। मोहल्ले और वार्ड में 2,70,877 लोग भी अपनी यह मीयाद पूरी कर चुके हैं। पूरे प्रदेश में काफी संख्या में लोग अपनी पृथक-वास अवधि पूरी कर विभिन्न रोजगार परियोजनाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

लॉकडाउन तथा महामारी अधिनियम के उल्लंघन के मामलों में अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पूरे प्रदेश में धारा 188 के तहत अब तक 75,686 मामले दर्ज कर 1,97,000 लोग को अभियुक्त बनाया गया है और अब तक इनमें से 1,52,000 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्वाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अब तक 942 लोगों के खिलाफ कार्वाई करते हुए 336 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। फेक न्यूज़ के 1539 मामले सामने आए हैं जिन पर रिपोर्ट करके कार्यवाही की गई है।

RELATED ARTICLES

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

सनातन मूल्यों को साहित्य में संंजोने की आवश्यकता : प्रो. दीक्षित

'सारस्वत सम्मान समारोह' में आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानितलखनऊ। साहित्य के क्षेत्र में नवाचारी दृष्टिकोण के साथ दो दशक से भी अधिक समय...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...