back to top

पंचायत चुनाव : गांव की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेंगे युवा और महिला

  • 46 फीसद से अधिक हैं 35 वर्ष तक के वोटर
  • महिलाओं की औसत भागीदारी भी बढ़ी है

संजय धीमान

लखनऊ। सूबे में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार युवा और महिलाएं गांव की सरकार बनाने में अहम रोल अदा करेंगे। साथ ही इस बार चुनाव की तस्वीर भी कुछ बदली-बदली नजर आ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है सत्तारूढ़ दल से जुड़े जनप्रतिनिधियों का सीधे तौर पर चुनाव में न उतरना है। भाजपा नेतृत्व पहले ही कह चुका है कि इन चुनावों में जनप्रतिनिधि अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार को चुनाव न लड़वाकर सामान्य कार्यकर्ताओं की विजय का रास्ता साफ करें। इससे जिला प्रशासन पर जनप्रतिनिधियों का सीधे कोई दबाव नहीं दिख रहा है। दूसरी ओर, पार्टी के उन कार्यकर्ताओं में उत्साह है, जो इस चुनाव में भाग्य आजमाना चाहते हैं।

आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि पिछले चुनाव की अपेक्षा इस दफा महिला और युवा मतदाताओं की संख्या कहीं अधिक है। वर्ष 2015 के चुनाव में जहां एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 875 महिलाएं थीं, वहीं इस बार के चुनाव में यह औसत 886 महिला मतदाताओं का है। इसके अलावा प्रत्याशियों को करीब 46 प्रतिशत युवा मतदाताओं का भी खास ख्याल रखना होगा। हालत यह है कि प्रधानी के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही महिलाएं युद्धस्तर पर जुट गयी हैं। गांवों में प्रचार तेजी से बढ़ गया है।

एक ओर जहां प्रत्याशी युवाओं को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, वहीं काकी, चाची, भौजी और बहन से भी अपने पक्ष में वोट डालने की प्रार्थना करते देखे जा रहे हैं। पंचायत चुनाव के कुल मतदाताओं में 46 फीसद से अधिक 35 वर्ष तक के युवा वोटर हैं, जो प्रधानी के चुनावों में जबरदस्त प्रभाव डालेंगे। यूपी की कुल 58189 ग्राम पंचायतों की मौजूदा अनुमानित आबादी 18 करोड़ 37 लाख 25 हजार 954 है। चुनाव में 12 करोड़ 39 लाख 74 हजार 150 (67.5 फीसद) मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता जहां 6 करोड़ 57 लाख 22 हजार 788 (53.01 फीसद) हैं, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 82 लाख 51 हजार 362 (46.99 फीसद) है।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक पंचायत चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले एक करोड़ से अधिक युवा मतदाता होंगे। इनमें 21 वर्ष से कम आयु वाले ही 78 लाख से अधिक हैं। खास बात यह है कि कुल मतदाताओं में 35 वर्ष से कम आयु के युवा मतदाताओं की हिस्सेदारी 46 फीसद से अधिक यानी 5.73 करोड़ है। दूसरी तरफ 50 पार वाले मतदाताओं की संख्या 2.98 करोड़ हैं। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 1.43 करोड़ मतदाता हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में 11.74 करोड़ ही मतदाता थे।

चुनाव में यह भी देखा जा रहा है कि मुद्दे पुराने ही उठ रहे हैं। नाली-खड़ंजा, ट्यूबवेल तथा मनरेगा में रोजगार की बात की जा रही हैं। साथ ही आवास और शौचालयों पर भी हर प्रत्याशी बात करता दिखता है। इसके अलावा सत्ता पक्ष से जुड़े उम्मीदवार महिलाओं और विधवाओं के लिए पेंशन की बात तो कर ही रहे हैं, साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, छात्रों, युवाओं तथा हर वर्ग के लिए शुरू की गयी योजनाओं के फायदे गिनाना भी नहीं भूल रहे हैं। बाजी किस दल के हाथ लगती है, यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि सत्ता पक्ष के लिए यह चुनाव अगले साल होने विधानसभा चुनावों की तस्वीर को भी साफ करेगा।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...