back to top

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा- चिदंबरम धरती पर केवल बोझ

सेलम: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह केवल धरती पर बोझ हैं। मुख्यमंत्री ने चिदंबरम द्वारा उनकी पार्टी की आलोचना करने के जवाब में ये बात कही है जिसमें पूर्व गृह मंत्री ने कथित तौर पर कहा था कि केंद्र सरकार अगर जम्मू-कश्मीर की तरह तमिलनाडु को भी केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला करती, तो सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ऐसे किसी कदम का विरोध नहीं करेगी। पलानीस्वामी ने कहा कि लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद चिदंबरम ने कावेरी जल विवाद सहित राज्य की समस्याओं को सुलझाने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सवाल किया कहा, वह कौन सी योजनाएं तमिलनाडु के लिए लेकर आए? वह कितने लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री रहे? लेकिन देश को क्या फायदा हुआ… (चिदंरबम) केवल धरती पर बोझ हैं।

 

पलानीस्वामी के बयान पर चिंदबरम के बेटे और शिवगंगा से लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम ने पलटवार किया। उन्होंने जानाना चाहा कि क्या एक मुख्यमंत्री के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल उचित है। कार्ति ने कहा, वह कल जब प्रार्थना करेंगे तब उनकी आत्मा कचोटेगी। कार्ति ने कहा कि कि उनके पिता ने नौ बार आम बजट पेश किया है और एशिया के बेहतरीन वित्तमंत्री माने गए है। उन्होंने कहा, पलानीस्वामी ऐतिहासिक दुर्घटना के कारण मुख्यमंत्री बने हैं। क्या वह ऐसी टिप्पणी कर सकते हैं? क्या कोई राजनीतिक शुचिता नहीं है?

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...