back to top

पाक ने भारत पर हमला करने वाले आतंकवादी समूहों पर कभी गंभीर कार्वाई नहीं की: न्यूयॉर्क टाइम्स

न्यूयॉर्क। अमेरिका के एक प्रमुख समाचार पत्र ने कहा है कि पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने वाले आतंकवादी समूहों पर कभी भी गंभीरता से कार्वाई नहीं की। उसने चेतावनी दी है कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्घ का खतरा बरकरार है और इसका दीर्घकालिक समाधान बिना अंतरराष्ट्रीय दबाव के संभव नहीं है।

न्यूयॉर्क टाइम्स समाचार पत्र

न्यूयॉर्क टाइम्स समाचार पत्र ने दिस इज वेयर अ न्यूक्लियर एक्सचेंज इज मोस्ट लाइक्ली (इट्स नॉट नॉर्थ कोरिया) नाम से एक लेख में यह बातें कहीं हैं। अखबार ने कहा कि बीते सप्ताह दोनों देशों के बीच तनातनी के बाद रिश्तों में शांति समाधान नहीं है। अखबार के मुताबिक, जब-जब भारत और पाकिस्तान ने अपने मुख्य मुद्दे यानि कश्मीर के भविष्य पर समझौता करने से इनकार किया है, तब-तब उन्हें अप्रत्याशित तथा संभवत: भयानक परिणामों का सामना करना पड़ा है। समाचार पत्र का कहना है कि अगली बार इस तरह की तनातनी को शांतिपूर्ण तरीके से नहीं सुलझाया जा सकेगा। समाचार पत्र ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने वाले आतंकवादी समूहों पर कभी गंभीरता से कार्वाई नहीं की।

अखबार ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने

अखबार ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि है उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई समेत विभिन्न सशस्त्र समूहों के 121 सदस्यों को हिरासत में लिया है और संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों की सूची में शामिल आतंकवादियों की संपत्ति जब्त करने की योजना बनाई है, लेकिन पाकिस्तान ने ऐसे वादों पर शायद ही कभी अमल किया हो। लेख के मुताबिक बिना अंतराष्ट्रीय दबाव के दीर्घकालिक समाधान की संभावना नहीं है और परमाणु हथियारों का खतरा बना हुआ है। अखबार का कहना है कि चीन पाकिस्तान का प्रमुख सहयोगी है और उसे कर्ज देता है। अगर चीन मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों की सूची में शामिल करने से सुरक्षा परिषद को नहीं रोकता है तो इससे पाकिस्तान को यह संदेश मिलेगा कि उसे अपने आतंकवादी समूहों को नियंत्रित करना ही होगा।

RELATED ARTICLES

JPNIC मामले में एलडीए के दो पूर्व इंजीनियर 7 जुलाई को तलब

वित्तीय अनियमितताओं की विभागीय जांच तेज, आयुक्त के समक्ष होगी व्यक्तिगत सुनवाई लखनऊ। गोमतीनगर स्थित बहुचर्चित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) परियोजना में कथित वित्तीय...

149 आईटीआई में शुरू होंगे अत्याधुनिक कोर्स, 1065 पदों पर होगी आउटसोर्सिंग भर्ती

टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से ईवी, रोबोटिक्स सहित 11 आधुनिक ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण लखनऊ। प्रदेश सरकार ने युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस...

नशे की लत पूरी दुनिया के लिए चुनौती, समाज के लिए अभिशाप : नितिन अग्रवाल

लखनऊ। 'मादक पदार्थों का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस' के अवसर पर शुक्रवार को मद्य निषेध विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से...

आंगनबाड़ी से स्कूल तक आसान होगा सफर, मिशन मोड में चल रहा मैपिंग अभियान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।...

शादी अनुदान योजना से OBC परिवारों को राहत, 5 हजार बेटियां हुईं लाभान्वित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गरीब एवं जरूरतमंद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग देने वाली योगी सरकार की...

इस पुलिस थाने में जमा कराए गए 64 ग्राम सोने के आभूषण हुए गायब, जांच शुरू

मलप्पुरम (केरल) । केरल में लोगों को लावारिस हालत में मिले और सुरक्षित रखने के लिए करीपुर पुलिस थाने में जमा कराए गए करीब...