back to top

बरेली में एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, CM योगी ने जताया दुःख

बरेली। यूपी के बरेली जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर कस्बा फरीदपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की घर में लगी आग में जिंदा झुलसकर मौत हो गयी। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

पुलिस के अनुसार अजय गुप्ता उर्फ टिंकल पेशे से हलवाई थे और वह अपने परिवार के साथ तीन वर्ष से फरीदपुर के मोहल्ला फर्खपुर में एक रिश्तेदार के मकान में किराए पर रहते थे। शनिवार रात सभी लोग एक ही कमरे में सोए थे। तड़के पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था।

पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। अंदर पांच शव झुलसी हुई अवस्था में पड़े थे। कमरे में रखा सारा सामान जल चुका था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व रिश्तेदार पहुंच गए। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार-रविवार रात की है। रविवार सुबह सूचना मिलने पर बरेली के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) घुले सुशील चंद्रभान भी घटनास्थल पर पहुंचे।

घटनास्थल पर मौजूद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि फरीदपुर कस्बे में अजय गुप्ता उर्फ टिंकल (38), पत्नी अनीता (36), बेटा दिव्यांश (नौ), बेटी दिव्यांका (छह) और सबसे बेटा दक्ष (तीन) की जिंदा जलकर मौत हो गयी। एसएसपी ने बताया कि गुप्ता के घर में बाहर से ताला लगा हुआ था और प्रतीत होता है कि घटना के वक्त सभी पीड़ित घर के अंदर ही थे। पुलिस घटना के संबंध में गंभीरता से हर पहलू से जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बरेली जिले में अग्निकांड में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। मृतकों के दाह संस्कार का पूरा खर्च जिला प्रशासन वहन करेगा।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...