back to top

उत्तर प्रदेश के धान किसानों का हो रहा है शोषण : प्रियंका

  • सही दाम दिलवाये राज्य सरकार, नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में धान खरीद को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए मांग उठायी है कि प्रदेश सरकार तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाये वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

प्रियंका के ट्वीट कर लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश के धान किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है। जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमे 1200 रुपये से भी कम रेट मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में 3500 रुपये तक बिका था। नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है।’

प्रियंका ने कहा है, ‘शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेहूं से सस्ता बिक रहा है। ऐसे में तो किसान की लागत भी नहीं निकलेगी। किसान अगली फसल कैसे लगाएगा। बिजली बिल में लूट चल ही रही है। मजबूरन किसान कर्ज के जाल में फंसता जाएगा। प्रदेश सरकार तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाए वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।’

इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार में अभी तक सरकारी धान क्रय केंद्र न खोले जाने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि अभी तक पूरे प्रदेश में धान खरीद केंद्रों का न खोला जाना पिछले साल असमय हुए अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से लगातार गहरे संकट में फंसे किसान के साथ सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

उन्होने कहा कि धान की फसल खेतों में पककर तैयार हो चुकी है और वह अगली फसल की बोआई की तैयारी में लगा हुआ है। ऐसे में खरीद केंद्रों के न खुलने से वह अपनी उपज को औने-पौने दामों में बिचैलियों के हाथों बेंचने के लिए मजबूर हो रहा है। जो धन क्रय केन्द्र खुले भी हैं उनमें तमाम तरह की कमी बताकर किसानों का शोषण किया जा रहा है।

लल्लू ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी होने का स्वांग करती है वहीं धान क्रय केंद्रों का अभी तक न खुलना किसानों के साथ क्रूर मजाक है। उन्होंने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य के बड़े दावों के बावजूद किसानों को उनकी उपज का लागत देने में भी विफल साबित हो रही है। यह किसानों के साथ बड़ा छलावा है और इससे तंगहाल किसान कर्ज और भुखमरी से बेहाल होकर आत्महत्या जैसे दुःखद कुचक्र में फंस सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने ने कहा है कि पिछले दो-तीन सालों से लगातार पूरे प्रदेश सहित बुंदेलखंड के किसानों की बर्बाद हुई फसलों का प्रदेश सरकार मुआवजा कब देगी? इसके साथ ही उन्होने मांग की है कि सरकार तुरंत पूरे प्रदेश में धान खरीद केंद्रों को स्थापित पर एमएसपी पर धान की खरीद सुनिश्चित करे।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...