back to top

ऑक्सफोर्डाएस्ट्राजेनेका टीका कोविड-19 के नए प्रकार के खिलाफ भी प्रभावी : अध्ययन

लंदन। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित और एस्ट्राजेनेका द्वारा निर्मित कोविड-19 टीका ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए प्रकार के खिलाफ भी प्रभावशाली दिखा है। यह जानकारी अनुसंधानकर्ताओं की ओर से किए जा रहे अनुसंधान से सामने आई है। सीएचएडीओएक्स1-एनसीओवी19 टीका विकसित करने वाले ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पाया है कि यह बीमारी के कम से कम एक प्रकार के खिलाफ प्रभावी है, जिसे बी.1.1.7 केंट कहा जाता है।

इस नए प्रकार का पता पहली बार पिछले साल के अंत में दक्षिण-पूर्व ब्रिटेन में चला था। ऑक्सफोर्ड टीके के परीक्षण संबंधी मुख्य जांचकर्ता एवं बच्चों के संक्रमण एवं प्रतिरक्षण के प्रोफेसर एंड्रयू पोलार्ड ने कहा, ब्रिटेन में सीएचएडीओएक्स1 टीके के हमारे परीक्षण डेटा से संकेत मिलता है कि टीका न केवल मूल महामारी वायरस से बचाता है, बल्कि इसके नए स्वरूप बी.1.1.7 से भी बचाता है, जिससे 2020 के अंत में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई थी।

हालांकि, एस्ट्राज़ेनेका ने कहा कि यह अभी तक पूरी तरह से निर्धारित किया जाना बाकी है कि क्या यह टीका दक्षिण अफ्रीका में सामने आए अत्यधिक संक्रामक कोरोना वायरस के कारण होने वाली गंभीर बीमारी से भी बचाता है। अगले सप्ताह अध्ययन के प्रकाशन से पूर्व अध्ययन के एक छोटे हिस्से के हवाले से कंपनी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह टीका गंभीर मामलों से सुरक्षा प्रदान करेगा, क्योंकि इसने अन्य कोरोना वायरस टीकों के समान ही बेअसर करने वाले एंटीबॉडी बनाए।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...