back to top

जनता को डराने में जुटा है डरा हुआ विपक्ष: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

भागलपुर (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को चुनावी रैली के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि महामिलावटी गैंग खुद डरा हुआ है, इसलिए लोगों को डराने में लगा है। भागलपुर में राजग उम्मीदवार के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जो पाकिस्तान का राग अलापते हैं, पाकिस्तान से पैसा लेते हैं, उन पर कोई भरोसा कर सकता है क्या?

दरअसल ये लोग खुद डरे हुए हैं

दरअसल ये लोग खुद डरे हुए हैं, अविश्वास से घिरे हुए हैं इसलिए देश को डरा रहे हैं। महामिलावटी नेता डर फैला रहे हैं कि अगर इस बार मोदी आ गया तो देश में चुनाव ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि महामिलावटी नेता यह भी डर फैला रहे हैं कि अगर मोदी फिर से सत्ता में आ गया तो संवैधानिक संस्थाएं खत्म हो जाएंगी। मोदी आरक्षण खत्म कर देगा जबकि आपका यह चौकीदार, बाबा साहेब (भीम राव) आंबेडकर की आरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब (सवर्ण) की संतान के लिए जिस दस प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है वह किसी को भी नुकसान पहुंचाए बिना किया गया है।

हमने ईमानदारी के साथ समाज में

हमने ईमानदारी के साथ समाज में सद्भावना बनाए रखने और तनाव पैदा ना हो इसका रास्ता खोज लिया है। मोदी ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका डर और हार इनकी हताशा का सबूत है। इनका डर और छटपटाहट अस्तित्व बचाने के लिए है। उन्हें डर तो किसी और बात का है लेकिन बताते कुछ और हैं। विपक्ष पर डरे होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, मोदी जब फिर आएगा तो… इनकी भ्रष्टाचार की दुकानें पूरी तरह बंद हो जाएंगी। वंशवादी राजनीति के दिन लद जाएंगे। रक्षा सौदों की इनकी दलाली बंद हो जाएगी। गरीबों के नाम पर इनकी ठगी बंद हो जाएगी। टुकड़े-टुकड़े गैंग ही टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर जाएगा।

मोदी ने कहा कि एकतरफ इनका ये डर है तो…

मोदी ने कहा कि एकतरफ इनका ये डर है तो दूसरी तरफ विकास के प्रति हमारा ट्रैक रिकार्ड है।एक बार फिर राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए मोदी ने कहा कि सुरक्षा चाहे आपके हितों की हो, आपके सम्मान की हो या देश की सीमाओं की हो। ए सबसे जरूरी है। शांति की बात भी वही कर सकता है जिसकी भुजाओं में दम होता है। मोदी ने सवाल किया, आपको पता है कि 2014 से पहले पाकिस्तान का रवैया क्या था? आतंकवादी भी पाकिस्तान भेजता था और फिर हमलों के बाद धमकियां भी वही देता था। कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार सिर्फ कागजी कार्वाई में उलझकर रह जाती थी, क्या भारत को ऐसे ही रहना चाहिए?

आतंकवाद और आतंकवादी गतिविधियों

आतंकवाद और आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण के मामले में चल रही कार्वाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, हम जम्मू-कश्मीर में आतंक के ठिकानों का पता लगा लेंगे। पाकिस्तान से पैसा लेने वालों को जेल में डालेंगे। वहीं कांग्रेस और उसके साथी कह रहे हैं कि पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों से आतंकवाद खत्म करने पर बात की जाएगी। दरअसल ए डरे हुए हैं और देश को डरा रहे हैं। उन्होंने गरीबों के लिए पक्का मकान, रसोई गैस कनेक्शन और स्वास्थ्य बीमा के लिए अयुष्मान योजना का भी जिक्र किया। विपक्ष की आलोचना करते हुए मोदी ने सवाल किया, नेताओं को अपने आंगन तक चकाचक सड़के पहुंचाते आपने देखा है? बिहार के गांव-गांव तक सड़के पहुंचाने का बीड़ा आपके इस चौकीदार ने उठाया है।

केन्द्र द्वारा विद्युतीकरण के क्षेत्र में

केन्द्र द्वारा विद्युतीकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 70 साल तक आपने लाल बत्ती का रौब देखा, लेकिन गरीब के घर बत्ती जले इसकी चिंता पहले किसी ने नहीं की। एनडीए की सरकार ने बिहार में गरीब के घर बत्ती पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि 23 मई के चुनाव नतीजे के बाद फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी। देश के छोटे और सीमांत किसानों को 60 वर्ष की आयु के बाद नियमित पेंशन का हमारा संकल्प है। अब किसान को भी पेंशन मिलेगी। जनसभा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

भारत को क्लीन स्वीप से बचने के लिए खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा

साउथम्प्टन। ब्रिटेन के दौरे में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना है तो...

चेक बाउंस मामले में कॉमेडियन राजपाल यादव को जाना होगा जेल

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सज़ा को बरकरार रखा नई दिल्ली। बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव को कानूनी...

अयोध्या के दो पंचायतों के नाम बदले, अब भरत नगर और मां ज्वाला देवी के नाम से जाने जाएंगे

सीएम योगी ने सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या में आज 432 करोड़ से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय...

भारत को क्लीन स्वीप से बचने के लिए खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा

साउथम्प्टन। ब्रिटेन के दौरे में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना है तो...

चेक बाउंस मामले में कॉमेडियन राजपाल यादव को जाना होगा जेल

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सज़ा को बरकरार रखा नई दिल्ली। बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव को कानूनी...

अयोध्या के दो पंचायतों के नाम बदले, अब भरत नगर और मां ज्वाला देवी के नाम से जाने जाएंगे

सीएम योगी ने सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या में आज 432 करोड़ से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय...

रात करीब डेढ़ बजे ट्यूबवेल पर सो रहे दादा-पोते की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के पवई थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग और उसके पोते की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार...

महराजगंज में दलित युवक की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

महराजगंज। महराजगंज जिले की एक अदालत ने प्रेम प्रसंग के कारण छह साल पहले अनुसूचित जाति (दलित) के एक युवक की हत्या करने के...

वायनाड भूस्खलन में मृतकों के परिजनों और घायलों को समय पर अनुग्रह राशि मिले: केरल हाई कोर्ट

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों और इस घटना...