back to top

दुशासन की तरह देश का चीरहरण कर रहा विपक्ष : योगी

गोरखपुर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में गोरखपुर में हुई रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष दुशासन की भूमिका में है। वह झूठ बोलकर और भ्रम फैलाकर देश का चीरहरण करने जैसा काम कर रहा है। अब मौन रहने से काम नहीं चलेगा। सबको मुखर होकर सामने आना होगा। एक-एक व्यक्ति को बताना होगा कि नए कानून पर विपक्ष की भूमिका गैर जिम्मेदाराना है। दुष्प्रचार कर दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

सीएए के समर्थन में रविवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के खेल मैदान में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों की क्षेत्रीय रैली हुई। खचाखच भरे मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वामपंथ का एक सिद्धांत झूठ है। वे एक झूठ को 100 बार बोलते हैं ताकि उसे सच मान लिया जाए। इस चक्कर में जनता ने वामपंथियों को दफन कर दिया। इसके बावजूद कांग्रेस और सपा के समझ में नहीं आ रहा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये देश का भला नहीं चाहते हैं। पाकिस्तान जैसी भाषा बोलते हैं। नए कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। यह कानून नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। किसी भारतीय की नागरिकता नहीं जाने वाली है। इस कानून से सिर्फ घुसपैठियों को डरना चाहिए, जो कि भारत में शरणार्थी के रूप में रहकर आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देते हैं। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। मत, मजहब देखकर किसी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में भेदभाव वाला कानून बनाने का सवाल ही नहीं उठता है।

रैली में आए लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की और कहा कि आप सब सीएए के समर्थन में पोस्ट कार्ड लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजें। उनका आभार जताते हुए बताएं कि यह कानून देश और समाज के हित में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले पांच साल का कार्यकाल देश के विकास, गरीब और वंचितों को सशक्त बनाने का था। दूसरे कार्यकाल में जन आकांक्षाओं को पूरा कर रहे हैं। पहले तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म किया, फिर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म करके एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सपना साकार कर दिया।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। जल्द ही भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। केंद्र सरकार ट्रस्ट गठन का काम कर रही है। जब फैसला आया था तो कहा गया था कि खून की नदियां बहेंगी। क्या ऐसा हुआ। मैंने, पहले ही कहा था कि एक मच्छर तक नहीं मरेगा। चौथी जन आकांक्षा नागरिकता संशोधन कानून है, जिसे मोदी सरकार ने पूरा कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि उसे कश्मीरी पंडितों का दर्द नहीं दिखता है। अब पत्थरबाज और आतंकवादी गायब हो गए हैं। पाकिस्तान का प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया में घूमता फिर रहा है, फिर भी किसी का समर्थन नहीं मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...