back to top

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विपक्ष ने साधा निशाना

लखनऊ। सपा और कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उत्तर प्रदेश में जगहजगह हो रहे आंदोलन के दौरान आजादी के नारे लगाने को देशद्रोह बताने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि तानाशाह की भाषा बोल रहे योगी अपना लोकतांत्रिक हक मांग रही महिलाओं को धमका रहे हैं।

विधानसभा में सपा और विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने आजादी के नारे लगाने को देशद्रोह बताने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार के बयान पर कहा आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेज भी स्वतंत्रता सेनानियों को आतंकवादी कहते थे। अब उनके वंशज या उनका साथ देने वालों के वंशज आजादी के नारे लगाने वालों को देशद्रोही कह रहे हैं, तो इसमें बुरा मत मानिए। उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वे इसीलिए बड़बड़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देश को बांटने की सरकार की चालों से आजादी मांग रही महिलाओं को देशद्रोह की कार्वाई की धमकी दे रहे हैं। आजादी इस देश के सभी लोगों का जन्म सिद्घ अधिकार है। इसे छीनने की कोशिश करने वालों को उसी तरह से जाना होगा जैसे हिटलर गया था। चौधरी ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर का लगातार विरोध कर रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ज्यादा न बोलने की चेतावनी देने वाले गृह मंत्री अमित शाह पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा अपराध की दुनिया से राजनीति में आए लोग अखिलेश को धमकी देकर संघर्ष के रास्ते से डिगा नहीं सकते।

इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री तानाशाह की भाषा बोल रहे हैं। अगर सरकार के दमन और नफरत की राजनीति का विरोध करना देशद्रोह है, तो सरकार सबसे पहले मुझे गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि सरकार डरी हुई है, इसलिए कांग्रेस पर भी इन विरोध प्रदर्शन को प्रायोजित करने का आरोप लगा रही है। अगर लोग आंदोलित हैं तो सरकार उनकी आवाज क्यों नहीं सुनना चाहती।

इसके अलावा, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सचिव राजेन्द्र चौधरी ने सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के प्रति असहमति को योगी देशद्रोह मानते हैं। उनकी यह बात लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। वह तानाशाह की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ समेत प्रदेश में जगहजगह प्रदर्शन कर रही महिलाएं सीएए और एनआरसी से आजादी के नारे लगाकर अपनी तकलीफ बयान कर रही हैं। मुख्यमंत्री अपना लोकतांत्रिक हक मांग रही महिलाओं को धमका रहे हैं। इस सवाल पर कि योगी सपा पर महिलाओं को धन देकर प्रदर्शन करवाने का इल्जाम लगा रहे हैं, चौधरी ने कहा कि यह जनभावनाओं का मजाक उड़ाने वाली बात है। पूर्वाेत्तर से लेकर देश का कोई राज्य नहीं बचा है, जहां ऐसे प्रदर्शन नहीं हो रहे हैं। क्या हम पूरे देश में हो रहे प्रदर्शनों में पैसे बांट रहे हैं?

बता दें कि योगी ने बुधवार को कानपुर में एक कार्यक्रम में कहा था कि आजादी के नारे लगाना देशद्रोह की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा था उत्तर प्रदेश के धरती पर मैं इस बात को कहूंगा कि धरना प्रदर्शन के नाम पर कश्मीर में जो नारे कभी आजादी के लगते थे, अगर इस प्रकार के नारे लगाने का कार्य करोगे तो यह देशद्रोह की श्रेणी में आएगा और फिर इस पर कठोरतम कार्वाई करने का काम सरकार करेगी। यह स्वीकार्य नहीं हो सकता।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...