back to top

विपक्ष दृष्टिहीन मुद्दाविहीन इसलिए फैला रहा है प्रोपेगेंडा : योगी

  • केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताएं भाजपा कार्यकर्ता

  • साथ ही साथ खोलें विपक्षी दलों की भी पोल

  • मुख्यमंत्री ने घाटमपुर विधानसभा के उपचुनाव का बजाय बिगुल

लखनऊ। विपक्षी दलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार हमलावार है। योगी ने लगातार तीसरे दिन मंगलवार को विपक्षी दलों को दृष्टिहीन और मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि उनके पास जनता को बताने और गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है, लिहाजा वह सिर्फ प्रोपगंडा फैला रहा है। इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। हालिया घटनाएं इसका सबूत हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने जनहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता से आह्वान किया कि वे लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ विपक्ष की पोल भी खोलें।

मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर देहात की घाटमपुर विधानसभा सुरक्षित सीट, जहां उपचुनाव होना होना है, वहां के मंडल, सेक्टर और बूथ के पदािधकारियों से ऑनलाइन संवाद करते हुए कहा कि विधानसभा के इस उपचुनाव में बूथ के गठन और उसके बाद मतदाताओं से गहन जनसंपर्क पर पूरा फोकस करें। कोरोना के कारण बदले परिदृश्य में यही जीत की कुंजी है।

योगी ने कहा कि संपर्क के दौरान कोविड के प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए लोगों को बताएं कि अब नौकरियां क्षेत्र या जाति के आधार पर नहीं, मेरिट के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ मिलती हैं। इसी आधार पर साढ़े तीन साल में तीन लाख युवाओं को नौकरियां मिलीं हैं। जल्दी ही इतने ही युवाओं को और मिलेगी। अब सत्ता के संरक्षण में अपराधी और माफिया पनपते नहीं, बल्कि पनाह मांगते हैं। जंगलराज के नाते अब उद्यमी यहां से अपना कारोबार समेटते नहीं बल्कि लगाने को लालायित हैं और लगा भी रहे हैं। अब बिजली सिर्फ कुछ वीआईपी जिलों को नहीं, सबको तय समय तक मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा जबसे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तबसे देश को श्रेष्ठ, सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए ढेरों काम हुए हैं। यहां तक कि कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान भी उनके मार्गदर्शन में असाधारण काम हुए हैं। दूसरे प्रदेशों में रहने वाले 40 लाख से ज़्यादा श्रमिकों और कोटा एवं राजस्थान में रहने वाले हजारों छात्रों की सकुशल और ससम्मान वापसी हुई। हर आने वाले श्रमिको के अलावा लाखों की संख्या में जरूरतमंदों को भरण-पोषण भत्ता और राशन दिया गया। हमारी प्रतिबद्धता प्रदेश की 24 करोड़ जनता है। हमारे युवा और उनका कौशल हमारी पूंजी है। ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान के ज़रिये प्रशिक्षण देकर लाखों युवाओं को स्वरोजगार दिया गया। विकास का यह सिलसिला जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा हमारी आस्था की केंद्र है। गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए कानपुर में बहुत कुछ किया गया और किया जाएगा। करीब 100 साल बाद सीसामऊ में अब एक बूंद भी गंदा पानी नहीं गिरता है। प्रदेश सरकार मे मंत्री रही कमलरानी वरुण के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लोकप्रिय, जुझारू और विचारधारा के प्रति समिर्पत जनप्रतिनिधि थीं। पार्षद से शुरू होकर देश की सबसे बड़ी पंचायत तक पहुंचाना इसका सबूत है। उनके परिवार और परिजनों के प्रति मेरी पूरी संवेदना है।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...