back to top

कृषि कानूनों पर किसानों को गुमराह कर रहा है विपक्ष : आदित्यनाथ

बरेली(उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी दल केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि हताश, निराश विपक्ष झूठ बोल कर किसानों को गुमराह कर रहा है और उनके हितों पर डाका डालने की साजिश कर रहा है। आदित्यनाथ ने यहां किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानूनों पर किसानों को जानबूझकर भ्रमित करने की साजिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों से मंडियां बंद नहीं होंगी बल्कि कृषि बाजार में स्पर्धा बढ़ेगी और किसी को भी किसानों की जमीन पर कब्ज़ा करने की इजाजत नहीं होगी। आदित्यनाथ ने कहा, विपक्ष जब जाति, मत और मजहब के आधार पर काम करने लगे तो सरकार का फर्ज बनता है कि जनता के बीच जाकर सभी को सच्चाई से अवगत कराया जाए और यही काम करने के लिए हम किसान सम्मेलन में बरेली आए हैं।

उन्होंने कहा, केन्द्र और प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में किसान, गांव, गरीब, नौजवानों के साथ हर वर्ग के हित में काम कर रही है। हम माफियागिरी नहीं चलने देंगे,किसान गुमराह न हों, किसी के बहकावे में न आएं। सरकार उनके हित में हर वो काम करके दिखाएगी, जिससे उन्हें उनका हक हासिल हो और आमदनी में बढ़ोतरी के साथ उनका जीवन स्तर सुधरे।

योगी ने आरोप लगाया कि राज्य में सपा-बसपा की सरकारों के वक्त चीनी मिलें बंद हो रही थीं। उन्होंने कहा, हमने गन्ना किसानों के एक लाख 15 हजार करोड़ रुपए के बकाए का भुगतान किया है। किसानों के सबसे बड़े मुखिया चौधरी चरण सिंह के अपने क्षेत्र में रमाला चीनी मिल विस्तारीकरण की बाट जोह रही थी, हमने खुद वहां जाकर यह काम कराया है।

साथ ही उन्होंने कहा हम खांडसारी उद्योग के लिए प्राथमिकता से लाइसेंस दे रहे हैं। किसानों के हित और हक की बातें उन लोगों को बुरी लग रही हैं, जो ऐसा होते नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा, हम मंडियों को तकनीक से जोड़ रहे हैं, जबकि विपक्ष अफवाह फैला रहा है कि मंडियां बंद हो जाएंगी। नए कृषि कानून से मंडियां बंद नहीं होंगी बल्कि निजी कंपनियों के आने से स्पर्धा बढ़ेगी।

नए कृषि कानूनों से किसानों को फायदा होगा योगी ने कहा, हमने कैबिनेट की पहली ही बैठक में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का फैसला किया। जगह-जगह जाकर विधायक और सांसदों ने किसानों को कर्जमाफी का प्रमापणपत्र दिया। बरेली में विकास की 111 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को अयोध्या में राममंदिर बनने में परेशानी थी। उन्होंने कहा, अब मंदिर निर्माण हो रहा है तो विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...