back to top

आपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता

कुशीनगर। पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए पिछले साल भारतीय सेना द्वारा चलाए गए आपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर अपनी बेटियों का नाम सिंदूर रखने वाले अभिभावकों ने इस साहसिक कार्वाई की सालगिरह पर कहा कि वे देशभक्ति और राष्ट्रीय सेवा की भावना के साथ अपनी बेटियों का पालन-पोषण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपरेशन सिंदूर भारत द्वारा छह-सात मई, 2025 की दरमियानी रात को शुरू किया गया था।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों की हत्या किये जाने के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने आॅपरेशन आॅपरेशन के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया, पहलगाम आतंकी हमलें के पीड़ितों को न्याय मिल गया है।

जय हिंद , साथ ही एक डिजिटल पोस्टर भी जारी किया जिसका शीर्षक आपरेशन सिंदूर था। बाद में संघर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य हमलों और जवाबी हमलों में बदल गया। दोनों पक्ष 10 मई को सैन्य कार्वाई रोकने पर सहमत हुए। कुशीनगर में, पिछले साल 10 और 11 मई को जिला चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में पैदा हुई कम से कम 17 लड़कियों को सैन्य अभियान की याद में उनके परिवारों द्वारा सिंदूर नाम दिया गया था।

आपरेशन सिंदूर की पहली सालगिरह पर परिवार के सदस्यों ने कहा कि यह नाम आज भी साहस, बलिदान और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। पडरौना क्षेत्र के सोहरौना निवासी मदन गुप्ता की पोती का नाम प्रतीका उर्फ सिंदूर है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद सशस्त्र बलों की प्रतिक्रिया पर परिवार अब भी गर्व महसूस करता है। गुप्ता ने बताया, जब सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर महिलाओं के माथे से मांग का सिंदूर मिटाने का बदला लिया, तो हमारे परिवार ने फैसला किया कि बच्ची को उस स्मृति को अपने नाम के माध्यम से याद रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, हम उसे अच्छी तरह से शिक्षित करना चाहते हैं और यदि संभव हो तो उसे सशस्त्र बलों में एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में देश की सेवा करते देखना चाहते हैं। अजीत शाही की पत्नी अर्चना ने पिछले साल भेडहारी गांव में एक बेटी को जन्म दिया था। शाही ने कहा कि सिंदूर नाम परिवार को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा,हम अब भी मानते हैं कि यह नाम देशभक्ति और बलिदान को दर्शाता है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे अच्छी शिक्षा मिले और वह देश के प्रति समर्पण के साथ बड़ी हो।

भथही बाबू और जंगल नाहर छपरा गांवों के अन्य परिवारों ने भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आॅपरेशन सिंदूर की सालगिरह ने उनकी बेटियों में साहस और राष्ट्रीय कर्तव्य के मूल्यों को स्थापित करने की उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। कुशीनगर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ आर के शाही ने कहा कि कई माता-पिता जिन्होंने पिछले साल अपनी बेटियों का नाम सिंदूर रखा था, उन्होंने उन्हें अच्छी तरह से शिक्षित करने और भविष्य में सार्वजनिक या सैन्य सेवा के लिए प्रोत्साहित करने की इच्छा व्यक्त की थी।

इस बीच, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में से एक, कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने भी आॅपरेशन सिंदूर की सालगिरह पर अभियान की सराहना की और इसे दुखी परिवारों के लिए न्याय बताया।उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा,इस तरह का बदला पहले कभी नहीं लिया गया था। आतंकी हमले पहले भी हुए थे, लेकिन यह पहली बार था कि सरकार और सेना ने इस पैमाने के हमले के बाद इतनी जोरदार प्रतिक्रिया दी।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...