back to top

देश के 1.1 लाख स्कूलों में केवल एक शिक्षक

यूनेस्को की रिपोर्ट, यूपी में शिक्षकों के 3.3 लाख पद, बिहार में 2.2 लाख व बंगाल में 1.1 लाख पद रिक्त

नई दिल्ली। देश में लगभग 1.1 लाख स्कूल ऐसे हैं जहां पूरी जिम्मेदारी केवल एक शिक्षक के कंधों पर है। यह दावा यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) की ‘2021 भारत के लिए शिक्षा रिपोर्ट की स्थिति: शिक्षक नहीं, कक्षा नहीं’ में किया गया है। इसके अनुसार देश में 11.16 लाख यानी 19 फीसदी शिक्षकों के पद अभी रिक्त हैं, इनमें से 69 फीसदी रिक्तियां ग्रामीण इलाकों में हैं।
एक लाख से अधिक रिक्तियों वाले तीन राज्य हैं। इनमें से उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के 3.3 लाख पद, बिहार में 2.2 लाख और पश्चिम बंगाल में 1.1 लाख पद रिक्त हैं। यूनेस्को की रिपोर्ट में इन तीनों राज्यों को सबसे खराब मानकों वाले राज्यों का दर्जा दिया गया है। बिहार की 89 फीसदी रिक्तियां ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 80 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 69 फीसदी है।

 

रिपोर्ट बताती है कि शिक्षकों की वर्तमान कमी को पूरा करने के लिए भारत को 11.16 लाख अतिरिक्त शिक्षकों की जरूरत है। पीएलएफएस के 2018-19 डाटा की गणनाओं के आधार पर रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी राज्यों में एक लाख 10 हजार 971 स्कूलों में केवल एक शिक्षक है। इनमें 69 फीसदी स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। अरुणाचल और गोवा जैसे राज्यों में ऐसे स्कूलों की संख्या अधिक है। यूनेस्को की इस रिपोर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में एक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या 18.22 फीसदी है। वहीं, गोवा में 16.08 फीसदी, तेलंगाना में 15.71 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 14.4, झारखंड में 13.81 और उत्तराखंड में 13.64 फीसदी है।

 

वहीं, मध्यप्रदेश में यह आंकड़ा 13.08 और राजस्थान में 10.08 फीसदी है। मध्यप्रदेश में एक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या सबसे ज्यादा (21,077) है। सारंगपाणि ने कहा कि लिंग अनुपात कुल मिलाकर संतुलित रहा है। महिला शिक्षकों की संख्या करीब 50 फीसदी है। हालांकि, अंतरराज्यीय और शहरी-ग्रामीण असंतुलन बना हुआ है। असम, झारखंड व राजस्थान में 39 फीसदी शिक्षिकाएं हैं। त्रिपुरा में यह आंकड़ा 32 फीसदी है।

 

चंडीगढ़ में यह संख्या सबसे ज्यादा 82 फीसदी है। इसके बाद गोवा (80), दिल्ली (74) और केरल (78) आते हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार शहरी क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले महिला शिक्षकों का अनुपात अधिक है। ग्रामीण इलाकों में जहां 28 फीसदी प्राइमरी स्कूल शिक्षक महिलाएं हैं। वहीं, शहरी इलाकों में यह आंकड़ा 69 फीसदी है। माध्यमिक शिक्षा के स्तर की बात करें तो देश के ग्रामीण इलाकों में महिला शिक्षकों की संख्या जहां 24 फीसदी पर है। वहीं, शहरी इलाकों में 53 फीसदी शिक्षिकाएं हैं।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...