back to top

केरल में बढ़ रहे ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले, सितंबर में 23 मामले दर्ज

तिरुवनंतपुरम । केरल में साइबर धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और राज्य के साइबर पुलिस थानों में एक सितंबर से अब तक 23 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक से 13 सितंबर के बीच हुए इन मामलों में पीड़ितों को कुल मिलाकर 33 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सबसे बड़े नुकसान की घटना कोच्चि में सामने आई जहां दवा के कारोबार से जुड़े व्यवसायी के साथ कैपिटलिक्स नामक एक फर्जी आनलाइन शेयर ट्रेडिंग मंच पर निवेश के नाम से 24.76 करोड़ रुपये की ठगी की गई। तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, कोच्चि का मामला सामने आने के बाद कई अन्य लोगों ने ऐसी ही शिकायतें पुलिस से कीं। पीड़ितों में दो डॉक्टर भी शामिल हैं।

हमें आने वाले दिनों में ऐसी और शिकायतें मिलने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, कोच्चि के व्यवसायी के अलावा इडुक्की के एक चिकित्सक के साथ भी इसी तरह से 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई वहीं वायनाड के एक निवासी को 1.03 करोड़ रुपये की चपत लगाई गई। अधिकारियों ने उन कई बैंक खातों पर रोक लगा दी है जिनमें यह पैसा स्थानांतरित किया गया था। पुलिस ने कहा,सभी घटनाओं को अंजाम देने का तरीका एक ही है कि लोगों को उच्च फायदे (रिटर्न) का वादा करके फुसलाया जाता है, उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर मुनाफा दिखाने वाले फर्जी ट्रेडिंग ऐप तक पहुंच दी जाती है लेकिन वे अपना पैसा वापस प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

तिरुवनंतपुरम की साइबर पुलिस ने इस महीने छह मामले दर्ज किए। इसी तरह कासरगोड साइबर पुलिस ने भी इस महीने आॅनलाइन निवेश धोखाधड़ी के चार मामले दर्ज किए। पलक्कड़, वायनाड और अलप्पुझा के साइबर पुलिस थानों में दो-दो मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने बताया कि इसके अतिरिक्त कोच्चि, तिरुवनंतपुरम ग्रामीण, इडुक्की, कोल्लम शहर, कोल्लम ग्रामीण, मलप्पुरम और त्रिशूर ग्रामीण के साइबर पुलिस थानों में भी मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले हफ्ते केरल पुलिस ने जनता को बढ़ते आनलाइन निवेश घोटालों के बारे में आगाह किया था। उन्होंने कोई भी संदिग्ध निवेश विज्ञापन दिखाई देने या उसका शिकार होने वाले लोगों से साइबर हेल्पलाइन पर या राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से तुरंत इसकी सूचना देने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने कहा कि धनराशि की वसूली की सर्वाेत्तम संभावना के लिए रिपोर्ट एक घंटे के भीतर की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...