back to top

हिमाचल प्रदेश के ऊना में होटल में गोलीबारी में एक की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ऊना । हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के लालसिंगी में एक होटल में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को जन्मदिन की एक पार्टी में कथित तौर पर हुए झगड़े के बाद हुई, जिसके दौरान कुछ लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में मरने वाले व्यक्ति की पहचान ऊना शहर के पास संतोखगढ़ के रहने वाले आशु पुरी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, और उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों समूह होटल में जन्मदिन की पार्टी के लिये आए थे।

लेकिन, पार्टी के दौरान बहस हो गई, जो कुछ ही मिनटों में हिंसक लड़ाई में बदल गई। लोग तुरंत होटल से बाहर निकल गए और कहा जाता है कि एक समूह ने दूसरे पर पिस्टल से गोली चला दी। उन्होंने बताया कि अचानक गोलीबारी से होटल के आसपास खड़े लोगों में दहशत फैल गई, और लोग बचने के लिए भागने लगे।

इस दौरान, आशु को गोली लगी और वह मौके पर ही गिर गया, इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और घटना में शामिल दूसरे युवकों की पहचान करने और उन्हें हिरासत में लेने के लिए जांच जारी है। ऊना के पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्वाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...