back to top

जम्मू बस स्टैंड पर हुए धमाके में एक किशोर की मौत, 32 घायल

जम्मू। जम्मू शहर के बीचो-बीच स्थित भीड़-भाड़ वाले एक बस स्टैंड इलाके में संदिग्ध आतंकियों द्वारा किए गए धमाके में एक किशोर की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले साल मई से लेकर अब तक बस स्टैंड इलाके में आतंकवादियों द्वारा हथगोले के जरिए किया गया यह तीसरा हमला है। सुरक्षा एजेंसियां इसे शहर में शांति एवं सौहार्द बिगाडऩे के प्रयास के तौर पर देख रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड के हरिद्वार के निवासी 17 साल के मोहम्मद शरीक की अस्पताल में मौत हो गई। उसकी छाती पर चोट लगी थी।

वह अस्पताल में भर्ती कराए गए 33 लोगों में शामिल था

वह अस्पताल में भर्ती कराए गए 33 लोगों में शामिल था। उन्होंने कहा कि चार अन्य घायलों की हालत गंभीर है और इनमें से दो का डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया है। अधिकारियों ने कहा कि घायलों में कश्मीर के 11, बिहार के दो और छत्तीसगढ़ एवं हरियाणा का एक-एक व्यक्ति शामिल है। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एम के सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से लगता है कि किसी ने दोपहर के वक्त बस स्टैंड इलाके में हथगोला फेंका जिससे विस्फोट हुआ। तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने वाले सिन्हा ने बताया कि विस्फोट के बाद बी सी रोड के आस-पास के इलाके की घेराबंदी की गई और हथगोला फेंकने वाले को पकडऩे के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में बस स्टैंड पर खड़ी सरकारी बस को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ और इस विस्फोट से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आईजी ने कहा, जब भी चौकसी ज्यादा होती है, हम जांच-पड़ताल सख्त कर देते हैं लेकिन किसी-किसी के उससे बच निकलने की आशंका रहती है और यह ऐसा ही मामला लग रहा है। अधिकारी ने कहा कि शहर में इस तरह के हमले का कोई स्पष्ट इनपुट नहीं था। उन्होंने कहा, सामान्य इनपुट हमेशा रहते हैं और तैनाती की जाती है। हमें जब भी इनपुट मिलता है तो हम इस पर काम करते हैं लेकिन इस बारे में कोई स्पष्ट इनपुट नहीं था। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा, निश्चित तौर पर मंशा सांप्रदायिक शांति एवं सौहार्द बिगाडऩे की थी।

पुलिस सबूत एकत्रित कर रही है

उन्होंने बताया कि पुलिस सबूत एकत्रित कर रही है और हम निश्चित तौर पर उसे (हमलावर को) ढूंढ निकालेंगे। धमाके के फौरन बाद लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़े और स्थिति सामान्य होने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस गश्त दल फॉरेन्सिक विशेषज्ञों एवं खोजी कुत्तों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और हमलावर को पकडऩे के लिए तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अंतिम खबर आने के वक्त तक तलाश अभियान जारी था। हालांकि, विस्फोट के संबंध में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। संदिग्ध आतंकवादियों ने 28-29 दिसंबर को स्थानीय थाने की इमारत को निशाना बनाकर बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला किया था। इससे सात महीने पहले बी सी रोड पर 24 मई 2018 को एक अन्य विस्फोट हुआ था जिसमें दो पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हुए थे।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...